UP Accident Friends Killed: उत्तर प्रदेश के सदर कोतवाली क्षेत्र में 16 नवंबर, सोमवार एक दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की जान चली गई। दरअसल, सुबह तीन दोस्त एक बाइक में सवार होकर जिम जा रहें थे। तभी नउवाबाग स्थित NH2 पर एचपी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही तीनों दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है।
कौन थे हादसे का शिकार हुए तीनों युवक?
मृतकों की पहचान चित्रांश नगर निवासी स्पर्श गौतम , विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी अनुज पाल और तांबेश्वर मंदिर के पास रहने वाले विश्वेश पटेल के रूप में हुई है। तीनों आपस में गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ में जिम जाते थे।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे तीनों युवक हीरो बाइक पर सवार होकर प्रयागराज रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नउवाबाग स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास गडरियन का पुरवा जाने वाले रास्ते के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
तीनों युवकों को कुचलकर फरार हुआ ट्रक
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रक उन्हें कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। हादसे में तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शुरू की अज्ञात ट्रक की तलाश
हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, एसपी ने थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की जल्द पहचान करने और उसके चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



