उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहती है. इसी के मद्देनजर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक अहम बैठक बुलाई है. खरगे के आवास पर होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे. इसके अलावा यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. खबर है कि इस बैठक में यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक बैठक में उत्तर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों और समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा की जाएगी. बैठक में यूपी में सीटबंटवारे को लेकर कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है. जबकि सपा के साथ बातचीत का पहला दौर 17 नवंबर को होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दिल्ली में इस आंतरिक चर्चा के बाद पार्टी सपा के साथ चर्चा करेगी.
कल होगी कांग्रेस और सपा के बीच बैठक
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर 17 तारीख को दिल्ली में बैठक होने की संभावना है. यह बैठक लखनऊ में होगी. इसमें सीट शेयरिंग के फॉर्मूल पर चर्चा होगी. बैठक में सपा और कांग्रेस के सीनियर नेता शामिल होंगे. दोनों दलों के नेता भी सीटों पर मंथन करेंगे, इसके बाद ही शीर्ष नेतृत्व की तरफ से ऐलान किया जाएगा.
कांग्रेस ने 181 सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी
वहीं सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने करीब 181 सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी है. कांग्रेस पार्टी ने जो सीटें शार्टलिस्ट की थीं उनमें सहारनपुर से लेकर अमेठीरायबरेली और लखनऊवाराणसी जिलों पर फोकस किया गया गया है.
इन सीटों पर कांग्रेस की नजर
- सहारनपुर: गंगोह, नकुड़, बेहट और देहात
- रायबरेली: बछरावां, सरेनी, ऊंचाहार, सालोन और सदर
- अमेठी: तिलोई, गौरीगंज और जगदीशपुर
- सीतापुर : हरगाँव , बिस्वा,सीतापुर और मिश्रिख
- प्रयागराज: उत्तरी, पश्चिमी और करछना
- बाराबंकी: जैदपुर,दरियाबाद और रामनगर
- वाराणसी: पिंडरा, कैंट,रोहनिया, अजगरा और सेवापुरी
- लखनऊ: सरोजनीनगर, मलिहाबाद और बक्शी का तालाब
- आगरा: खैरागढ़ और बाह
- कानपुर: कैंट, किदवई नगर, गोविंदनगर और घाटमपुर
- महाराजगंज : फरेंदा और नौतनवा
- कुशीनगर : तमकुहीराज और फाजिलनगर
- देवरिया : रुद्रपुर और सलेमपुर
- प्रतापगढ़ : रामपुर खास और सदर
- फतेहपुर : बिंदकी
- बांदा: नरैनी
- उन्नाव : बांगरमऊ
- हरदोई : बिलग्राम मलवां
- बदायूं: बिल्सी
- बलरामपुर : उतरौला
- गोंडा : गौरा
- सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़
- संतकबीरनगर : खलीलाबाद
कांग्रेस की रणनीति
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गठबंधन में सीट बंटवारे की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने 181 संभावित सीटों को चिन्हित कर सपा को सौंपी थी जिन पर 17 नवंबर से बातचीत होगी. जिन जिलों में कांग्रेस के सांसद हैं, वहां कम से कम 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है. कुछ जिलों में 2 सीटों और बाकी जिलों में कम से कम 1 सीट पर पार्टी का दावा रखने की रणनीति है.



