कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके समेत दो अन्य कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका पुलिस की हिरासत से छूट गए हैं. सौरव और आशुतोष दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. हजारों लोग तो शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे उनको पकड़ा गया. आशुतोष ने कहा, कल हमें फ्लाइट से किडनैप किया गया. जिस इमरजेंसी के बारे में सुना था वो इन 72 घंटों में पीछे छूट गया. इमरजेंसी में भी ट्रेन बंद नहीं की गई थी. अब की गई.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है. बीजेपी के लिए काम कर रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कल हमें फ्लाइट में से ही पकड़ लिया गया. कल ही अभिजीत की दादी का देहांत हुआ. कल जब उसको बताया तब भी दिल्ली पुलिस ने अमानवीय चेहरा दिखाया. कैमरा और माइक लेकर आए.
‘ये लड़ाई अभी शुरू हुई है’
रांका ने कहा, दिपके को अपने भाई से बात नहीं करने दिया गया. आज अभिजीत दिपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया है. लेकिन हम बताना चाहते कि अभी तो ये लड़ाई शुरू हुई है. अभिजीत अपने इस दुख को इवेंट नहीं बनाना चाहता था.
खबर अपडेट हो रही..



