UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास कार और ट्रक की आमनेसामने जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में कार सवार 8 लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई।

8 सवार में तीन की मौत, 5 घायल 

जानकारी के अनुसार कार में 8 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी 

आपको बता दें कार सवार सभी लोग किसी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि इसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए और आसपास सामान भी बिखर गया। मौके पर लोगों की जमा भीड़ ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

सीएम ने लिया संज्ञान 

आपको बता दें हादसे के बाद उत्तर प्रदेश V  के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है।


 

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।