टीवी अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में माता पार्वती का किरदार निभाकर घरघर में पहचान बनाई थी। यह शो भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन दर्शक आज भी उन्हें इसी किरदार के लिए याद करते हैं। सोनारिका अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की एक ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसे याद करके आज भी उनकी आंखें नम हो जाती हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि बचपन में एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

रेस्टोरेंट में सोनारिका के साथ हुई थी गलत हरकत
हाल ही में सोनारिका भदौरिया ने ‘हॉटरफ्लाई’ को दिए एक साक्षात्कार में अपनी जिंदगी का यह अनुभव साझा किया। उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी खुद को असुरक्षित महसूस किया है? इस पर अभिनेत्री ने बताया कि जब वह करीब 1011 साल की थीं, तब उनके साथ यह घटना हुई थी। सोनारिका ने कहा कि उनका एक मुंहबोला भाई था, जिसे वह राखी बांधती थीं। एक बार वह उसे राखी बांधने गई थीं। इसी दौरान उनके पिता ने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में दोपहर का खाना खाने का कार्यक्रम बनाया। सोनारिका अपने मातापिता और भाई के साथ रेस्टोरेंट गई थीं। उन्होंने बताया कि वहां एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक जाने में करीब पांच कदम की दूरी थी। इसी रास्ते में एक व्यक्ति उनके साथ चल रहा था।
उन पांच कदमों में ही उसने मेरी चेस्ट दबाई थी
सोनारिका ने उस घटना को याद करते हुए कहा, “उन पांच कदमों में ही उसने मेरी चेस्ट को दबाया था। मुझे उस वक्त कुछ समझ ही नहीं आया था और मैं एकदम शांत हो गई थी।” अभिनेत्री ने बताया कि जब वह 1516 साल की हुईं, तब उन्हें समझ आया कि बचपन में उनके साथ क्या हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। सोनारिका के मुताबिक, उनकी मां ने उनसे पूछा था कि उन्होंने पहले इस बारे में क्यों नहीं बताया।
आज तक पिता को नहीं बताई यह बात
सोनारिका ने बताया कि उन्होंने आज तक इस घटना के बारे में अपने पिता को नहीं बताया है। अभिनेत्री ने कहा कि अगर वह यह बात अपने पिता को बतातीं, तो वह उस व्यक्ति को जिंदा नहीं छोड़ते। इस घटना के बारे में बात करते हुए सोनारिका भावुक हो गईं। उनकी आंखें नम हो गईं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अभिनेत्री के इस खुलासे ने उनके बचपन के उस दर्दनाक अनुभव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।



