Himachal Se: Kitchen Switch Board Cleaning Tips: किचन में रोजाना खाना बनाया जाता है जिसकी वजह से आसपास की दीवारों पर गंदगी, तेल और चिकनाई जमा होने लगती है। कई बार किचन के स्विच बोर्ड पर भी गंदगी और चिकनाई जम जाती है। हालांकि स्विच बोर्ड की सफाई करना खतरनाक हो सकता है इसलिए कई लोग इसे यूं ही छोड़ देते हैं। अगर आप अपने किचन के गंदे स्विच बोर्ड को नया जैसा चमकाना चाहते हैं तो कुछ सावधानी के साथ सफाई के तरीकों को अपनाया जा सकता है।

बिजली के स्विच बोर्ड साफ करते समय करंट लगने का डर बना रहता है। इसलिए कुछ आसान और सुरक्षित तरीकों की मदद से आप किचन के स्विच बोर्ड को बिना किसी परेशानी के साफ कर सकते हैं।
नारियल तेल
कॉटन में थोड़ा सा नारियल तेल लें और इससे स्विच बोर्ड को साफ करें। इस तरह कॉटन पर सारी चिकनाई और गंदगी चिपक जाएगी और बोर्ड पर जमी चिकनाई साफ हो जाएगी। इस तरीके की मदद से आप बोर्ड की चमक वापस ला सकते हैं।
शेविंग क्रीम
अगर आपके पास शेविंग क्रीम है तो इसका इस्तेमाल स्विच बोर्ड की सफाई में किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक बाउल में थोड़ी सी शेविंग क्रीम लेनी है। अब टूथब्रश या अन्य ब्रश को डुबोकर बोर्ड पर लगाकर करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से बोर्ड को हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
सफेद सिरका
स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिरके को पानी में मिलाकर स्प्रे की बोतल में भर लें। अब इस मिश्रण को एक सूती कपड़े पर स्प्रे करें और उससे स्विच बोर्ड साफ करें। ध्यान रखें कि सिरका और पानी सीधे स्विच बोर्ड पर स्प्रे न करें ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।
टूथपेस्ट की मदद लें
बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट की मदद से गंदे स्विच बोर्ड को साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिला लें और फिर इस पेस्ट को बोर्ड लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से इसे रगड़ें और कपड़े से पोंछ लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस तरह बोर्ड पर जमी चिकनाई साफ हो जाएगी।
ध्यान रखें ये बातें
स्विच बोर्ड को लंबे समय तक साफ रखना चाहते हैं तो इसकी नियमित रूप से सफाई करें। हफ्ते में कम से कम एक बार किसी सूखे कपड़े से बोर्ड पर जमी धूल साफ करें। इसके अलावा खाना बनाते समय किचन में एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें जिससे तेल और धुएं की परत कम जमेगी। स्विच बोर्ड की सफाई करते समय पावर सप्लाई को बंद कर दें और सफाई के तुरंत बाद स्विच ऑन न करें। अगर थोड़ी सी भी नमी रह जाए तो उसे पूरी तरह सुखने दें। स्विच बोर्ड ऑन करते समय पैरों में चप्पल जरूर पहनें। सावधानी और सही तरीके की मदद से आप किचन का गंदा स्विच बोर्ड साफ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।



