Himachal Se: Healthy Tiffin Recipes: अक्सर बच्चे लौकी खाने में नखरे करते हैं, लेकिन सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप बच्चों के टिफिन में कुछ हेल्दी और टेस्टी रखना चाहते हैं तो इस बार लौकी की सब्जी नहीं बल्कि इससे बनने वाली अलगअलग रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। इन्हें बच्चे आसानी से खाना पसंद करेंगे और उनका टिफिन भी हेल्दी रहेगा।

शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर लौकी से बनने वाली 4 रेसिपी बताई हैं। खास बात यह है कि इन रेसिपी को आप एक ही बैटर से तैयार कर सकते हैं जिससे आपको समय बचेगा।
सामग्री
लौकी 1 छिला हुआ और कद्दूकस की हुई
नींबू का रस 2 चम्मच
सूजी 1/2 कप
चीनी 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
बेसन 1/2 कप
दही 1 कप
पानी 1/3 कप
नमक स्वादानुसार
चीज 1/4 कप
हरी मिर्च दो या तीन
धनिया पत्ता 3 चम्मच
बेकिंग सोडा 2 चम्मच
1 चम्मच तेल
तड़के के लिए सामग्री
2 चम्मच तेल
1 चम्मच उड़द की दाल
1 छोटा चम्मच राई
2 चम्मच करी पत्ते
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
कैसे बनाएं मिक्सचर
टिफिन में एक ही मिश्रण से आप 4 तरह की अलगअलग रेसिपी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और कुछ समय के लिए रख दें। जब यह पानी छोड़ने लगे तो इसका पानी निकाल दें। वहीं दूसरी तरफ एक बाउल में सूजी, दही, अदरक लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा बेसन मिक्स करें। इस मिक्चर को दो हिस्सों में बांट लें। ताकि एक बैटर में आप तड़का लगा सकते हैं।
तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म होने दें और उसमें उड़द दाल, छोटी राई और करी पत्ता डालकर चटकने दें। अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर एक मिनट तक पकाएं। इस तड़के को तैयार बैटर में मिक्स करें।
ढोकला
इसे बनाने के लिए एक ट्रे में तेल लगाकर बिना तड़के के मिश्रण को डाल दें और स्टीमर में रखकर करीब 12 से 15 मिनट तक पकाएं। अब ढोकले को मोल्ड से निकालकर अपने पसंदीदा आकार में काटें और सर्व करें। इसे धनिया पत्ते से गार्निश करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
वॉफल
वॉफल मशीन के मोल्ड पर तेल लगाएं और फिर उसमें तड़के वाला बैटर डालें। अब इसे करीब 5 से 6 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं। तैयार वॉफल को मोल्ड से निकालकर सर्व करें। इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
अप्पे
लौकी के तड़के वाले मिक्चर का इस्तेमाल करके आप अप्पे स्टैंड में गोलगोल अप्पे बना सकते हैं। इसे साउथ में कई अलगअलग नामों से जाना जाता है। यह बच्चे को काफी पसंद आएगा और सुबह बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।
उत्तपम
लौकी के इस मिश्रण को एक नॉन स्टिक पैन में फैलाकर छोटेछोटे पैनकेक बना सकते हैं। इसे बच्चों के टिफिन में चटनी या चीज स्लाइस डालकर सैंडविच जैसा लुक भी दे सकते हैं।
इस नाश्ते का स्वाद और रंग बदलने के लिए आप कद्दूकस करके चुकंदर भी मिला सकते हैं। जिससे इसका रंग गुलाबी हो जाएगा और बच्चे को पसंद भी आएगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस तरह बच्चों की टिफिन की समस्या को दूर किया जा सकता है।



