Himachal Se: Bhopal Twisha Sharma Case Update: भोपाल की हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. पहले ट्विशा ने जो इंस्टा पर अपनी सहेली को मैसेज भेजे थे, वो चैट लीक हुई थी. मगर अब एक और चैट सामने आई है, जिससे साफसाफ पता लग रहा है कि ट्विशा कितनी तकलीफों में थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वायरल चैट ट्विशा और उनकी मां के बीच की है. 7 मई को ट्विशा ने मां को WhatsApp पर ये मैसेज भेजे थे. इसमें ट्विशा ने साफसाफ लिखा है कि पति समर्थ उसकी प्रेग्नेंसी पर शक करता था. कहता था कि ये बच्चा उसका है ही नहीं.

शादी के कुछ समय बाद ही ट्विशा और उनके वकील पति समर्थ सिंह के बीच दूरियां इस कदर बढ़ गई थीं कि बातचीत तक बंद थी. 30 अप्रैल को भोपाल एयरपोर्ट से घर लौटते समय जब समर्थ ने उनसे बात नहीं की, तो ट्विशा ने अपनी मां को एक के बाद एक कई भावुक मैसेज भेजे:
ट्विशा: “क्यों भेजा मुझे यहां . ये यहां बात ही नहीं कर रहा है.”
ट्विशा: “भोपाल बुलाकर फिर से सब नाटक.” .
ट्विशा: “मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी. आप मुझे यहाँ से लेने आ जाओ कल प्लीज”
7 मई को ट्विशा का दर्द और ज्यादा बढ़ गया. उन्हें लगने लगा था कि उनके पति को अब उनकी कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने अपनी मां से अकेले आकर उन्हें वापस नोएडा ले जाने के लिए रिक्वेस्ट की थी.
ट्विशा: “मां आप मुझे यहां से लेने आ जाओ कल प्लीज.”
ट्विशा: “ऐसा लग रहा है जैसे उसे मेरी कोई जरूरत नहीं है और वह मुझे एक साल से बस बर्दाश्त कर रहा है.”
ट्विशा: “यह सब मेरे बुरे कर्मों का नतीजा है जो मैं आज इस स्थिति में अकेली हूं.”
ट्विशा : “मैं पागल हो जाऊंगी… ये आदमी अपने घटियापने की हर लिमिट क्रॉस कर चुका है”
ट्विशा पर ससुराल में न केवल शारीरिक और मानसिक जुल्म ढाए जा रहे थे, बल्कि उनके चरित्र पर भी बेहद गंदे लांछन लगाए जा रहे थे. उन्हें जबरन अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया गया और पति उनके चरित्र पर कीचड़ उछाल रहा था. 9 मई की दोपहर को ट्विशा का गुस्सा और बेबसी इन मैसेजेस में फूट पड़ी.
ट्विशा: “मुझे पूछ रहा है वो किसका बच्चा था, और मैं इग्नोर करूं??? कैसी औरत हो आप . ये अपने घटियापने की हर लिमिट क्रॉस करके बैठा है . कैसे रह लूं इसके साथ?”
ट्विशा: “मम्मी यहां पर मैं बस पागल हो जाऊंगी . मुझसे नहीं हो पा रहा अब ये सब.”
ट्विशा: “पापा से नाक रगड़वा कर माफी मंगवाना चाहता है.”
.
ट्विशा: “नीच बातें करता है ये आदमी.”
ट्विशा: “सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ दोनों बेहद क्रूर हैं . ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है.”
11 मई : मौत से ठीक पहले की आखिरी चैट
सोमवार सुबह ट्विशा ने अपनी मां को बताया कि ससुराल वाले उनकी उदासी को छिपाने के लिए उन पर ड्रग्स लेने का झूठा आरोप लगा रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वह पति द्वारा छोड़े जाने के गम में टूटी हुई हैं.
ट्विशा: “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां.”
ट्विशा: “ना रोने देंगे ये लोग, ना हंसने की वजह देंगे . मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं.”
ट्विशा: “बात करेगा नॉर्मल तो मैं भी करूंगी ही ना . मुझे कोई अच्छा थोड़ी लग रहा है यहां.”
आखिरी फोन कॉल और 15 मिनट का वो खौफनाक रहस्य
ट्विशा के भाई, जो भारतीय सेना में मेजर हैं, उन्होंने बताया कि घटना वाली रात को रात 10:05 बजे ट्विशा ने मां को फोन कर अपना दर्द सुनाया था. लेकिन जैसे ही पति समर्थ कमरे के अंदर आया, ट्विशा ने घबराकर फोन काट दिया. इसके बाद मायके वालों ने लगातार फोन मिलाए, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया.
- रात 10:15 बजे: 10 मिनट बाद सास गिरीबाला सिंह ने फोन उठाया, तो परिवार ने उनसे तुरंत ट्विशा को देखने का अनुरोध किया.
- रात 10:20 बजे: सिर्फ 5 मिनट बाद ही ससुराल वालों ने दोबारा फोन कर कहा, “ट्विशा सांस नहीं ले रही है.”
अस्पताल ले जाने में देरी और पीएम रिपोर्ट का खुलासा
ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा का आरोप है कि अस्पताल मात्र 10 मिनट की दूरी पर था, लेकिन ससुराल वाले ट्विशा को लेकर रात 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि ट्विशा की मौत फंदे पर लटकने से हुई और मरने से पहले उनके शरीर पर कई गंभीर चोटों और नीले निशानों के घाव थे. पुलिस ने पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है.



