Himachal Se: Bada Mangal 2026: 2 जून को पांचवां बड़ा मंगल मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन संकटमोचन हनुमान जी की पूजाअर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और भक्तों की हर अधूरी मनोकामना पूरी होती है। वहीं बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

कल मनाया जाएगा पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को जरूर लगाएं ये 5 भोग, पूरी होगी हर मनोकामना​
कल मनाया जाएगा पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को जरूर लगाएं ये 5 भोग, पूरी होगी हर मनोकामना​

1. बूंदी या बूंदी के लड्डू

पांचवें बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को लाल या पीली बूंदी या लड्डू का भोग लगाएं। बूंदी का भोग लगाने से कुंडली में मंगल दोष शांत होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

2. बेसन के लड्डू

पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही काम में आ रही बारबार रुकावटें भी दूर हो जाती हैं।

3. पान का बीड़ा

बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को एक मीठा पान अर्पित करें। ध्यान रखें कि इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ और इलायची हो, लेकिन चूना, तंबाकू या सुपारी बिल्कुल न हो। पान का बीड़ा संकटमोचन को अर्पित करने से  बड़ी से बड़ी समस्या दूर हो जाती है।

4. चूरमा

हनुमान जी को चूरमे का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। गेहूं के आटे, शुद्ध देसी घी और गुड़ या चीनी से बना चूरमा बजरंगबली को अत्यंत प्रिय है। इसका भोग लगाने से घर में कभी धनधान्य की कमी नहीं होती।

5. केला 

बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को केले का भोग लगाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। केला चढ़ाने से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही हनुमान जी अपने भक्तों को सभी संकटों से शीघ्र छुटकारा दिला देते हैं।

भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी का कोई भी भोग तब तक अधूरा माना जाता है जब तक कि उसमें तुलसी का पत्ता शामिल न हो। भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी तुलसी का पत्ता अर्पित करने से बेहद जल्दी तृप्त और प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए हर भोग के ऊपर तुलसी का पत्ता जरूर रखें। बड़े मंगल के दिन सुबह या शाम की पूजा के समय हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। भोग अर्पित करते समय ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें या हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाएंगी।