Himachal Se: Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल का विशेष महत्व होता है। 2 जून को पांचवां बड़ा मंगल मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी की पूजाअर्चना करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं। बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है। वहीं इस दिन की गई कुछ गलतियां आपका भारी नुकसान भी करा सकती हैं। बड़े मंगल के इन कार्यों को करने से बजरंगबली नाराज हो सकते हैं। तो यहां जानिए कि बड़े मंगल यानी बुढ़वान मंगल के दिन कौनसे काम नहीं करने चाहिए।

तामसिक भोजन और चीजों से दूर रहें
बड़े मंगल के दिन भूलकर भी मांस, मंदिरा, अंडा य मछली का सेवन न करें। इसके अलावा मदिरा यानी शराब और नशीली चीजों से भी दूर रहे। यहां तक कि इस दिन भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग भी वर्जित माना जाता है। यदि आप कल व्रत नहीं भी रख रहे हैं तो भी सात्विक भोजन का ही सेवन करें। बड़े मंगल के दिन तामसिक चीजों का सेवन करने से घर में दरिद्रता और अशांति आती है।
काले और सफेद कपड़े न पहनें
बड़े मंगल के दिन काले और सफेद रंग के कपड़े बिल्कुल भी न पहनें। खासतौर से हनुमान जी की पूजा करते समय इन रंगों के कपड़े पहनने से पूरी तरह से बचें। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बड़े मंगल के दिन दिन पूजा के लिए लाल, पीले या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना सबसे उत्तम और मंगलकारी माना गया है।
बड़ों का अपमान
बड़े मंगल के दिन कमजोरों और असहायों का अपमान न करें बल्कि उनकी मदद करें। बड़े मंगल के दिन यदि आपके दरवाजे पर कोई गरीब, भिक्षुक या जरूरतमंद आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। इस दिन किसी किसी बुजुर्ग या महिला अपशब्द न कहें वरना हनुमान जी आपसे क्रोधित हो सकते हैं।



