Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंटने छापेमारी करके मंडी में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा 350 किलो नकली पनीर पकड़ा है. इस नकली पनीर को बाजार में खपाने के लिए एक ईको गाड़ी में ले जाया जा रहा था, जिस पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था. सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव की टीम ये छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, राजवंश श्रीवास्तव की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी.

मूखबिर ने राजवंश श्रीवास्तव की टीम को बाजार में नकली पनीर की एक बड़ी खेप खपाने की तैयारी की जानकारी दी थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी सूचना के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुरादाबाद के अमरोहा गेट स्थित पनीरखोया मंडी के मुख्य गेट पर छापेमारी की. टीम को अचानक सामने देख पनीर से लदी ईको गाड़ी का ड्राइवर वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया. विभाग की टीम ने जब ईको की तलाशी ली तो उसमें 350 किलो नकली पनीर भरा मिला.
जल्द ही नष्ट किया जाएगा ये नकली पनीर
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तत्काल पनीर के सैंपल लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए. अधिकारियों के अनुसार, आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस पूरे नकली पनीर को जल्द ही नष्ट करा दिया जाएगा. असिस्टेंट कमिश्नर राजवंश श्रीवास्तव ने कहा कि ईको गाड़ी से 350 किलो नकली पनीर बरामद किया गया है. गाड़ी पर प्रेस लिखा हुआ था. मुखबीर से मिली सूचना के बाद ये कार्रवाई की गई.
मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा राजवंश श्रीवास्तव
राजवंश श्रीवास्तव ने कहा कि मार्केट में नकली पनीर सप्लाई करने वाले गिरोह और मुख्य आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है. उन्होंने कहा कि गाड़ी के नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर और उसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है. राजवंश ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे.



