त्वचा की देखभाल का पहला स्टेप है क्लींजिंग. ये तो ज्यादातर लड़के करते ही हैं, लेकिन मॉर्निंग के साथ ही जरूरी है कि आप रात में भी अपना चेहरा स्किन टाइप के मुताबिक फेश वॉश करके सोएं और इसी के साथ क्लींजर से भी क्लीन करें ताकि आपकी स्किन गहराई से साफ हो सके. हफ्ते या 10 दिन में एक बार जेंटल स्क्रब जरूर कराएं.

लड़कों के लिए भी ये बेहद जरूरी है कि वो अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखें. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है. बस फेस वॉश करने के बाद एक अच्छा लाइट वेट मॉइस्चराइजर अप्लाई करें. सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि हाथपैरों की त्वचा पर भी इसे लगाएं. अपने साथ आप छोटा सा मॉइस्चराइजर कैरी भी कर सकते हैं ताकि ये दिन में आपके काम आ सके. ये भी ध्यान रखें कि लिप बाम स्किप न करें. आपके होंठों को सबसे ज्यादा नमी की जरूरत होती है.
सनस्क्रीन का स्टेप भी लड़कों को फॉलो करना चाहिए. यूवी किरणों से आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है. खासकर जब कहीं बाहर जा रहे हैं और आपको पता है कि धूप के संपर्क में आएंगे. ऐसे में मॉइस्चराइजर के अलावा सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं. आप एसपीएफ 30 प्लस या 50 की सनस्क्रीन लगा सकते हैं. ज्यादा धूप में रहना हो तो इसे साथ में रखें और कुछ घंटे के गैप के बाद दोबारा से अप्लाई करें.
लड़कों को अपने नाइट स्किन केयर में क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग तो करनी ही चाहिए. इसके अलावा अगर आपके फेस पर दागधब्बे हो रहे हैं या फिर हंसते और बात करते वक्त आपको आंखों के आसपास त्वचा पर लाइन बनती हुई दिखाई देती हैं तो एक्सपर्ट से बात करके एक सीरम या फिर हाइड्रेटिंग क्रीम और मास्क अपने स्किन केयर में जरूर शामिल करना चाहिए.
दाढ़ीमूछों की साफसफाई आपकी स्किन केयर का एक अहम हिस्सा होता है, क्योंकि ये एक ऐसी जगह जहां पर ढेरों बैक्टीरिया हो सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये आपको बीमार भी बना सकते हैं. हफ्ते में एक बार अपनी दाढ़ी और मूछों को ट्रिम करते रहें. फेस वॉश करते हुए इस एरिया को अच्छी तरह क्लीन करें और मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें, क्योंकि बालों के अंदर का एरिया ज्यादातर पुरुष छोड़ देते हैं, जिससे त्वचा ज्यादा रूखी हो सकती है. इसी के साथ अपनी दाढ़ी को सेट करके भी रखना चाहिए.



