रसम साउथ इंडिया की एक पारंपरिक रेसिपी है जो एक तरह से सूप ही होता है. ये एक बेहतरीन कंफर्टिंग फूड है जो मसालेदार, अरोमा वाला और हल्का खट्टा होता है. खासकर लोग टमाटर रसम ज्यादा बनाते हैं, लेकिन सर्दियों में आप इस बार पानतुलसी का रसम ट्राई करें. सर्दी के मौसम में ये आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाएगा और इसे पीने के बाद रिलैक्स महसूस होगा.

अरुणा विजय मास्टर शेफ इंडिया 2023 की टॉप 4 में से एक रही हैं और वो अक्सर एक से बढ़कर एक बेहतरीन डिशेज शेयर करती रहती हैं. तो चलिए देख लेते है शेफ अरुणा विजय की तुलसीपान रसम की रेसिपी.
तुलसीपान रसम इनग्रेडिएंट्स
क्रश करने वाली चीजें
- 810 तुलसी के पत्ते
- 2 पान के पत्ते
- कुछ करी पत्ते
- 1 इंच अदरक, कटा हुआ
- 67 लहसुन की कलियां
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- ½ छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 टमाटर, कटा हुआ
उबालने के लिए इनग्रेडिएंट्स
- 2 बड़ा चम्मच इमली का पल्प
- 2 कप पानी
- ½ छोटी चम्मच हींग
- ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ बड़ा चम्मच रसम पाउडर
- नमक, स्वादानुसार
तड़के के लिए इनग्रेडिएंट्स
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच राई
- 12 सूखी लाल मिर्च
- कुछ करी पत्ते
- हरा धनिया, कटा हुआ
रसम बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक खलबत्ते में तुलसी के पत्ते, पान के पत्ते, करी पत्ते, अदरक, लहसुन, अजवाइन, काली मिर्च, जीरा और टमाटर को दरदरा कूट लें.
- एक बर्तन लें और उसमें ये कुचला हुआ मिश्रण डालें और साथ ही इमली का पल्प, पानी, हल्दी पाउडर, हींग, रसम पाउडर और नमक मिला दें.
- इस मिश्रण को धीमी आंच पर 57 मिनट तक पकाएं, जब तक कि इसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे.
तड़का तैयार करने का तरीका
- एक तड़का पैन में घी गरम करें. इसमें राई डालें और चटकने दें.
- अब सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें. इसे भी हल्का सा भून लें.
- इस गरम तड़के को तुरंत रसम में डाल दें. इसे अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- सबसे लास्ट में कटा हुआ हरा धनिया रसम में एड करके ढक दें ताकि अरोमा अच्छे से मिल जाए.
View this post on Instagram
सर्व करने के टिप्स
इस तुलसीपान रसम को आप गरमागरम उबले हुए चावल और पापड़ के साथ परोसें. इसे आप फिर हर्बल सूप की तरह पी भी सकते हैं, जो चटपटा और हल्का टैंगी स्वाद वाला होता है.



