महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां एक पिता पर अपने ही दो मासूम बेटों को जायकवाड़ी की बाईं नहर में फेंकने का गंभीर आरोप है. हैरानी की बात यह है कि बच्चों को नहर तक ले जाने के लिए पिता ने उन्हें चॉकलेट और वड़ापाव खिलाने का लालच दिया था. दोनों बच्चे पिता से जान की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा. घटना के बाद से दोनों मासूम लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका के नांदर गांव का है. आरोपी पिता की पहचान 40 वर्षीय सोमनाथ दामोदर रोडगे के रूप में हुई है. उसके दो बेटे श्याम और आर्यन हैं.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार 16 नवंबर की शाम करीब 7 बजे सोमनाथ दोनों बच्चों को बाहर घुमाने और चॉकलेटवड़ापाव खिलाने का लालच देकर अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया. आरोप है कि वह दोनों बच्चों को जायकवाड़ी परियोजना की बाईं नहर के पास ले गया और वहां उन्हें नहर में फेंक दिया.
इस दौरान वहां मौजूद कुछ किसानों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चों को नहर में फेंकने का विरोध करने पर आरोपी ने लोगों के साथ गालीगलौज की और उनकी तरफ पत्थर भी फेंके.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पाचोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और सोमनाथ रोडगे को हिरासत में ले लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पाचोड़ पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन पंडित के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दोनों बच्चों को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है.
घटना के बाद से पुलिस, अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों की मदद से नहर में दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है. नहर में पानी का बहाव और लंबा जलमार्ग होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं. 18 नवंबर की सुबह तक उपलब्ध रिपोर्टों में दोनों बच्चों का पता नहीं चलने की जानकारी है.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ इतनी बेरहमी क्यों की? इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस घटना ने पूरे नांदर गांव और पैठण इलाके को झकझोर कर रख दिया है.



