भारतीय वायुसेना ने आज गुरुवार को गुजरात में बड़े स्तर पर आयोजित एक बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास के दौरान अपनी बढ़ती हवाई ताकत तथा आपदा से निपटने से जुड़ी क्षमताओं का प्रदर्शन किया. इस दौरान लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों, हेलिकॉप्टरों और रिमोट से संचालित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

यह प्रदर्शन 17 से 19 नवंबर तक वायुसेना स्टेशन जामनगर में आयोजित सालाना संयुक्त मानवीय मदद एवं आपदा राहत अभ्यास Exercise) ‘सहायता सेतु 2026’ का हिस्सा था. इस मल्टीएजेंसी एक्सरसाइज में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के साथ भारतीय तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसियों, नागरिक प्रशासन और मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

आपदा के लिए मिलकर ऑपरेशन चलाने पर फोकस

सालाना संयुक्त HADR एक्सरसाइज 2026 का आयोजन एयरफोर्स स्टेशन जामनगर में किया गया. इस अभ्यास की थीम सहायता सेतु है. इस सालाना संयुक्त एक्सरसाइज के जरिए सेना और नागरिक एजेंसियों ने मिलकर काम कर रही हैं और राहतबचाव का अभ्यास भी कर रही हैं, ताकि आपदा के समय मिलकर प्रभावी तरीके से ऑपरेशन चलाया जा सके.

भारतीय वायुसेना के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पर सालाना संयुक्त HADR एक्सरसाइज 2026 आयोजित की जा रही है. सहायता सेतु के नाम के थीम वाले इस आयोजन का मकसद आपदा के समय अलगअलग एजेंसियों और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना है.

NDMA, SDMA और DDMA जैसी एजेंसियां भी शामिल

इस एक्सरसाइज में आपदा प्रबंधन से जुड़ी कई एजेंसियां मिलकर राहत और बचाव अभियानों की रणनीति पर काम कर रही हैं. इसमें खासतौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में सभी एजेंसियां एक साथ मिलकर तेजी से फैसले लें और प्रभावित लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके.

अभ्यास के दौरान टेबल टॉप एक्सरसाइज के जरिए अलगअलग आपदा परिस्थितियों का आकलन किया गया. इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण , राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका के साथ नागरिक प्रशासन और सैन्य बलों के बीच समन्वय को परखा गया.

मानवीय सहायता और आपदा राहत के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को भी इस अभ्यास में प्रमुखता दी गई. चक्रवात ताउते और बिपरजॉय के दौरान भारत में चलाए गए राहत अभियानों के साथसाथ ऑपरेशन मैत्री, ऑपरेशन दोस्त, ऑपरेशन ब्रह्मा, ऑपरेशन सागर बंधु और ऑपरेशन अमिस्ताद जैसे अंतरराष्ट्रीय राहत अभियानों से मिले अनुभवों पर चर्चा की जा रही है.

चिनूक, जगुआर जैसे विमान और हेलिकॉप्टर्स भी शामिल

इसके अलावा मौसम विभाग और INCOIS की शुरुआती चेतावनी प्रणालियों, तटीय इलाकों की संवेदनशीलता के साथसाथ चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों का भी आकलन किया गया. सैटेलाइट निगरानी, समुद्री मॉडलिंग और GIS मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया, ताकि आपदा के समय सही जानकारी तेजी से मिल सके और जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके.

इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के C17, C130, AN32, C295 और चिनूक के साथसाथ Mi17 V5, चीता और जगुआर जैसे विमान और हेलिकॉप्टरों की भूमिका को भी शामिल किया गया. इसके अलावा रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट , भारतीय नौसेना के डोर्नियर और ALH, भारतीय थलसेना के ALH और भारतीय तटरक्षक बल के ALH जैसे प्लेटफॉर्म भी आपदा राहत अभियानों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं.

AJHE2026 का मुख्य मकसद आपदा के समय चेतावनी मिलने से लेकर राहत और बचाव अभियान चलाने तक की पूरी प्रक्रिया को मजबूत बनाना है. इस संयुक्त अभ्यास से भारतीय सशस्त्र बलों और नागरिक एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर होगा और भविष्य में देश या विदेश में किसी भी बड़ी आपदा के दौरान तेजी से राहत पहुंचाने की क्षमता बढ़ेगी.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।