भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अगले कुछ दिन बेहद रोमांचक होने वाले हैं। एक तरफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने विस्फोटक अंदाज से गेंदबाजों की नींद उड़ाने उतरेंगे, तो दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा का आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज देखने को मिलेगा।

दोनों खिलाड़ी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत ए की तरफ से खेलेंगे। टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू हो रहा है, जबकि भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को खेलेगी। सबसे ज्यादा नजरें 22 नवंबर को होने वाले भारतपाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी। फैंस को इस मुकाबले में Vaibhav Sooryavanshi की तुफानी पारी का इंतजार काफी बेसब्री से है।
Vaibhav Sooryavanshi और अभिषेक की जोड़ी पर रहेंगी सबकी नजरें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आयोजन कतर की राजधानी दोहा में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी , रिंकू सिंह , प्रभसिमरन सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी और अभिषेक का अनुभव भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।
22 नवंबर को पाकिस्तान से होगा सबसे बड़ा मुकाबला
भारत ए को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी शामिल हैं। भारतीय टीम के तीनों ग्रुप मुकाबलों का शेड्यूल सामने आ चुका है।
भारत ए के मुकाबले इस प्रकार हैं:
- 20 नवंबर: भारत ए बनाम नेपाल
- 22 नवंबर: भारत ए बनाम पाकिस्तान ए
- 24 नवंबर: भारत ए बनाम यूएई
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
29 नवंबर को खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले 19 से 24 नवंबर तक खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को होगा। वहीं खिताबी मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी के पास एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका है। वहीं अभिषेक शर्मा भी अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीमों के लिए चुनौती बन सकते हैं। अब देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला कितना धमाल मचाता है।



