केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में पहली बार हुए स्थानीय निकाय चुनावों में वोटर्स का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए लोग दूरदराज के शहरों से अपने गांवों की ओर लौटे. इसी कड़ी में लेह की रहने वाली एक वोटर स्टैनजिन पद्मा की तस्वीर और कहानी सामने आई है.

पद्मा अपना वोट डालने के लिए लेह शहर से खास तौर पर ट्रैवल करके पंचायत हल्का टेमिसगाम में अपने गांव पहुंचीं. वहां पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

#WATCH | Leh, Ladakh: A voter, Stanzin Padma, travelled from Leh city to her village in Panchayat Halqa Temisgam to cast her ballot during the Ladakh Panchayat Elections 2026.

Ladakh recorded a 70.03% voter turnout in the Panchayat elections and 52.40% in the Municipal Council elections yesterday in its first localbody polls since becoming a Union Territory in 2019

, Ladakh)

— ANI November 22, 2026

7 साल बाद हुए चुनाव में बंपर वोटिंग

लद्दाख के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कल संपन्न हुए मतदान में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार हुए स्थानीय चुनावों में पंचायत के लिए 70.03% और नगर परिषद के लिए 52.40% मतदान हुआ है.

सरकारी जानकारी के मुताबिक, गांव और कस्बा में हर वर्ग के लोगों, जिनमें युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष, पहली बार वोट देने वाले और बौद्ध भिक्षुओं ने पूरे जोश के साथ वोट किया. पंचायत चुनाव में 70.03% और नगर परिषद चुनावों में 52.40% वोटिंग हुई. इतनी बड़ी संख्या में लोगों का वोट डालना दिखाता है कि उन्हें स्थानीय सरकार और लोकतंत्र पर गहरा भरोसा है.

पंचायत चुनाव आठ जिलों की 192 पंचायतों में हुए, जिनमें सरपंच के 192 और पंच के 1,428 पद थे. इनमें से 55 सरपंच और 1,186 पंच बिना किसी मुकाबले के जीत गए, जबकि बाकी बचे 137 सरपंच और 242 पंचों के पदों के लिए चुनाव हुआ.

कुल कितने वार्ड में हुआ चुनाव?

नगर परिषद चुनावों में कुल 38 वार्ड थे, जिनमें से 21 लेह में और 17 करगिल में थे. लेह के सभी 21 वार्डों में वोट डाले गए. वहीं, करगिल के 4 वार्डों में उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के जीत गए, जबकि बाकी 13 वार्डों में मतदान हुआ. लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में चुनाव को बिना किसी रुकावट के पूरा कराने के लिए अधिकारियों ने खास इंतजाम किए थे.

जंस्कार में तीन ऐसे मतदान केंद्र थे जहां सड़क नहीं जाती थी, इसलिए वहां चुनाव टीमों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे सबसे अलगथलग इलाकों में रहने वाले लोग भी वोट डाल सके. पूरी चुनाव प्रक्रिया को सही ढंग से चलाने के लिए मतदान कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और अलगअलग विभागों के अधिकारियों ने मिलकर काम किया. उन्होंने चुनाव का सामान पहुंचाने, टीमों की ड्यूटी लगाने और मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं जुटाने की जिम्मेदारी संभाली.