महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है. पीएम ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को उसका हक और भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वे स्वयं भी वर्षों से इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लिखा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण का भाजपा और एनडीए का संकल्प पूरी तरह से अक्षुण्ण है. उनकी सरकार के लिए हमेशा से ही ‘देशहित’ सर्वोपरि रहा है.

विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब कुछ लोगों के लिए दलहित ही सब कुछ हो जाता है और दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो नारी शक्ति और देशहित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है.”
भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान… https://t.co/pSBPebrlEW
— Narendra Modi November 29, 2026
‘हमारा आत्मबल अजेय है’
पीएम मोदी ने अपने संदेश में ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन’ को वर्तमान समय की सबसे बड़ी मांग बताया. उन्होंने विश्वास जताया कि इस संकल्प को हर हाल में पूरा किया जाएगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “हमारा आत्मबल अजेय है. हमें देश की आधी आबादी के सपनों के लिए और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है.”
इसके पहले क्या शेयर किया था पोस्ट?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपने X अकाउंट पर शेयर किए गए एक छोटे और साफ वीडियो संदेश में, प्रधानमंत्री ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के रास्ते में आने वाली “सभी रुकावटों को दूर करने” का वादा किया.
प्रधानमंत्री का ये भरोसा परिसीमन वाले बिल पर सरकार की नई पहल से ठीक पहले आया है. केंद्र सरकार ने 2023 में पास हुए महिला आरक्षण कानून को इस परिसीमन प्रक्रिया के साथ जोड़ दिया है. इसके मुताबिक, 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए जब सीटों का नया बंटवारा होगा और संसद में सीटों की संख्या बढ़ेगी, तो उस नई और बड़ी संसद में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी.



