Himachal Se: Bada Mangal Vrat 2026: 2 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। धर्म शास्त्रों में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनाए रखते है। इस दिन हनुमान भक्त हनुमान जी की पूजाअर्चना करते है और उन्हें प्रिय वस्तुएं व भोग भी चढ़ाते है।

यदि आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर कुछ खास चीजें उन्हें चढ़ा सकते हैं। इससे कष्टों से राहत भी मिलती है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये विशेष भोग
-
बेसन के लड्डू चढ़ाए
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए पांचवे बड़े मंगल पर हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ा सकते है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कहते हैं कि, पूजा के बाद इन लड्डुओं को प्रसाद के रूप में बांटने से घर में सुखसमृद्धि बनी रहती है और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
मीठा पान चढ़ाए
धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो हनुमान जी को गुलकंद युक्त अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से रुके हुए कार्यों में गति आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
-
बूंदी चढ़ाए
बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति भी बढ़ती हैं।
-
प्रिय फूल अर्पित करें
के शुभ अवसर पर आप हनुमान जी को गेंदे, कमल या लाल गुड़हल के फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ और पान और चना चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि, हनुमान जी को ये सभी चीजें सच्चे भाव से अर्पित करने पर ग्रह दोष भी शांत होते हैं।
बड़े मंगल पर इन बातों का रखें ध्यान
- बड़े मंगल पर हनुमान जी को चोला अर्पित करने का विशेष महत्व है।
- बड़े मंगल के दिन काले रंग के कपड़े धारण न करें।
- किसी से वादविवाद न करें।
- किसी के बारे में गलत न सोचें।
- मंदिर और घर की साफसफाई का ध्यान रखें।
- तामसिक भोजन का सेवन न करें।



