दिल टूटने के बाद खुद की भावनाओं को संभालना इंसान के लिए जिंदगी की सबसे मुश्किल सिचुएशन में से एक होता है. इसी के चलते कुछ लोग वो चीजें भी कर देते हैं जो शायद वो नॉर्मल रहने के दौरान 10 बार सोचने के बाद भी न करें. ये गलतियां कई बार बहुत भारी पड़ती हैं या फिर आपको ही बारबार दर्द की तरफ धकेलती हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कि ब्रेकअप के बाद हमें कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अब भी आप उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं. दरअसल ऐसी सिचुएशन में हमारे इमोशन पीक पर होते हैं, कुछ गुस्से में बदल जाते हैं तो कई लोग खुद को बहुत अकेला फील करने लगते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस तरह से हर इंसान का चीजों को हैंडल करने का तरीका भी अलग होता है. अपनी भावनाओं को समझने के साथ ही इस दौरान सोचकर फैसले लेना जरूरी होता है.

गलत चीजों की तरफ न बढ़े आगे

के बाद देखा जाता है कि कुछ लोग अपना पूरा फोकस शिफ्ट करके काम या फिर फिटनेस पर ले जाते हैं. वहीं कुछ लोग नशे जैसी चीजों में खोने लगते हैं या गलत कदम उठाने की सोचते हैं. ये बहुत बड़ी गलती होती है. ऐसे में आपका खुद से नियंत्रण और भी ज्यादा खो जाता है और आप अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ ही परिवार को भी तकलीफ देते हैं. हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि परेशानी कितनी भी बड़ी क्यों न हो. समय गुजर जाता है और बाद में आपके पास पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचता है.

एक्स को स्टॉक करने की कोशिशें

किसी से रोज बात किया करते थे या मिलते है और अब अलग हो गए हैं तो जाहिर सी बात है हमें हर छोटी बात याद आती है. ऐसे में भावनाओं में बहकर कई बार लोग एक्स को सोशल मीडिया पर स्टॉक करने लगते हैं या फिर उन्हें बारबार कॉल करने, मैसेज करने की कोशिश करते हैं. इन सारी चीजों से आपको इमोशनली और भी ज्यादा तकलीफ होती है. इसी के साथ हो सकता है कि इस वजह से आप कई बार कानूनी पचड़े में भी पड़ जाएं.

Getty Images

तुरंत ही नए रिश्ते की तरफ बढ़ जाना

ब्रेकअप के बाद कुछ लोग भावनाओं में बहकर, अपने एक्स को दिखाने के लिए या फिर अकेलापन दूर करने के लिए दूसरे रिश्ते में आगे बढ़ने लगते हैं. इस तरह का रिश्ता आपको कभी सही मायने में खुशी नहीं दे सकता है और जब दोबारा आपका रिलेशन खराब होता है तो फिर से वही सिचुएशन आपकी लाइफ में पलटकर सामने आ जाती है.

ऐसे फैसले लेने से पहले कई बार सोचे

बहुत सारे मामलों में देखा जाता है कि लोग सोचते हैं यादों से दूर भागने के लिए वो नौकरी, शहर बदल लें. भले ही ये उस वक्त आपको थोड़ा अच्छा महसूस कराए, लेकिन जिंदगी के इतने बड़े फैसले बहुत सोचसमझकर करने चाहिए. कई बार आगे चलकर आपको पछतावा हो सकता है. पूरी तरह से किसी जगह को छोड़ने की बजाय आप कुछ दिन का ब्रेक लेकर उस जगह से जा सकते हैं.