आज के समय में नई कार खरीदते वक्त लोग सिर्फ माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि सेफ्टी को भी सबसे ज्यादा महत्व देने लगे हैं. यही वजह है कि अब कंपनियां कम कीमत वाली कारों में भी बेहतर सेफ्टी फीचर्स दे रही हैं. अगर आपका बजट सीमित है और आप ऐसी कार चाहते हैं जो दुर्घटना की स्थिति में बेहतर सुरक्षा दे, तो यहां जानिए भारत की पांच ऐसी किफायती कारों के बारे में जिन्हें 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Tata Punch

टाटा पंच देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये है. इस SUV को भारत NCAP से 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , 360डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.

Nissan Magnite

अगर कम कीमत में सुरक्षित SUV खरीदना चाहते हैं तो निसान मैग्नाइट भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये है. इस मॉडल को ग्लोबल NCAP में एडल्ट सेफ्टी के लिए 5स्टार रेटिंग मिली है. इसमें छह एयरबैग, ESC, ABS के साथ EBD, TPMS और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसी जरूरी सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं.

Tata Altroz

टाटा अल्ट्रोज एक प्रीमियम हैचबैक है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है. भारत NCAP टेस्ट में इसे 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. कार में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग, ESC और सभी सीटों के लिए 3पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं.

Maruti Suzuki Dzire

मारुति सुजुकी डिजायर भारत की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट सेडान में शामिल हो चुकी है. इसकी शुरुआती कीमत 6.26 लाख रुपये है. इस कार को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों से 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे अहम फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Nexon

टाटा नेक्सॉन लंबे समय से अपनी मजबूत सुरक्षा के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये है। इस SUV को भी ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों से 5स्टार रेटिंग मिली है। इसमें छह एयरबैग, ESC, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो यह सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक साबित हो सकती है.