क्या आप नई बाइक खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं और चाहते हैं कि उसमें दमदार इंजन, शानदार लुक और नए फीचर्स का बेहतरीन मेल हो, तो 200cc से 250cc सेगमेंट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस सेगमेंट में कई ऐसी मोटरसाइकिलें मौजूद हैं जो रोजाना इस्तेमाल से लेकर लंबी दूरी की राइड तक शानदार परफॉर्मेंस देती हैं.

Hero Xtreme 250R

के जरिए 250cc सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. इस बाइक में 249cc का लिक्विडकूल्ड सिंगलसिलेंडर इंजन दिया गया है, जो लगभग 30hp की पावर जनरेट करता है. इसका अग्रेसिव डिजाइन और मस्कुलर बॉडी इसे स्पोर्टी लुक देती है. बाइक का वजन करीब 167.7 किलोग्राम है और 806mm की सीट हाइट इसे अधिकांश राइडर्स के लिए आरामदायक बनाती है. इसमें USD फ्रंट फोर्क, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, फुल LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

TVS Ronin

अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो स्टाइल के साथ आरामदायक राइड भी दे, तो अच्छी ऑप्शन हो सकती है. इसमें 225.9cc का ऑयलकूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.4hp की पावर देती है. इसका नियोरेट्रो डिजाइन इसे बाकी बाइकों से अलग पहचान देता है. 795mm की सीट हाइट और 159 किलोग्राम वजन के कारण इसे शहर की ट्रैफिक में चलाना आसान रहता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, अलगअलग राइडिंग मोड्स और डुअलचैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Suzuki Gixxer 250

Suzuki Gixxer 250 अपनी स्मूद राइडिंग और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसमें 249cc का ऑयलकूल्ड इंजन मिलता है, जो 25.7hp की पावर देता है. हाईवे पर इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी मानी जाती है. लगभग 156 किलोग्राम वजन होने की वजह से यह बाइक हल्की महसूस होती है और हैंडलिंग भी आसान रहती है.

Bajaj Pulsar N250

Bajaj Pulsar N250 इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइकों में शामिल है. इसमें 249cc का एयर और ऑयलकूल्ड इंजन दिया गया है, जो 24.5hp की पावर देता है. कंपनी ने इसकी ट्यूनिंग ऐसी रखी है कि शहर और हाईवे दोनों जगह यह बेहतर परफॉर्मेंस करे. बाइक का वजन 162 किलोग्राम और सीट हाइट 795mm है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान हो जाता है. नए मॉडल में ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, LED लाइट्स, डुअलचैनल ABS और ब्लूटूथ सपोर्ट वाला डिजिटल डिस्प्ले जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं.