कुछ ही दिनों में टाटा सिएरा EV भारत में लॉन्च होने जा रही है. इसका आधिकारिक लॉन्च 30 जून को होगा, जहां इसके फीचर्स और पावरट्रेन की पूरी जानकारी सामने आएगी. लेकिन लॉन्च से पहले एक अहम जानकारी लीक हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक , सिएरा EV का एंट्रीलेवल Pure वेरिएंट 65kWh बैटरी पैक के साथ आ सकता है, जो टाटा हैरियर EV से लिया गया है. यह बैटरी इस इलेक्ट्रिक SUV को बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस देने में मदद कर सकती है. लॉन्च के बाद इसके बाकी वेरिएंट्स और फीचर्स की पूरी डिटेल सामने आएगी.

टाटा सिएरा EV बैटरी
में 65kWh और 75kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं. इसमें RWD और AWD दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं. 65kWh बैटरी के साथ रियरव्हील ड्राइव मोटर मिलती है, जो करीब 238bhp की पावर और 315Nm टॉर्क देती है. यह वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 538 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है.
सिएरा EV ड्राइव ऑप्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, , हैरियर EV से थोड़ी छोटी और हल्की होगी. इसी वजह से माना जा रहा है कि इसमें वही बैटरी होने पर भी थोड़ी बेहतर रेंज मिल सकती है.टीजर से यह भी साफ हो चुका है कि सिएरा EV में QWD या AWD ड्राइव ऑप्शन मिलेगा, लेकिन यह फीचर सिर्फ टॉप मॉडल्स में हो सकता है. इसके हाई वेरिएंट में 75kWh का बड़ा बैटरी पैक और डुअल मोटर सेटअप दिया जा सकता है. हैरियर EV में यही सेटअप करीब 313bhp पावर और 540Nm टॉर्क देता है और लगभग 622 किलोमीटर की रेंज देता है.
सेफ्टी फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो सिएरा EV का लुक ICE मॉडल जैसा ही होगा, लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी मिलेंगे. इसमें बंद ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, ग्लॉस फिनिश और 19इंच के अलॉय व्हील शामिल होंगे.फीचर्स के मामले में भी यह काफी एडवांस होगी. इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड और पावर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, हेडअप डिस्प्ले, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, ड्राइव मोड्स, मल्टीपल एयरबैग और लेवल2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.



