Hapur Highway Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में ट्याला अंडरपास के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक झटके में परिवार उजड़ गया। हादसे में पितापुत्र की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी और पांच वर्षीय बेटा की गंभीर रुप से घायल हुए है।

ट्याला अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा

ये हादसा  शनिवार सुबह 5:30 बजे  हापुड़ देहात क्षेत्र में ट्याला अंडरपास से ततारपुर की ओर जाने वाले हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली पत्नी शालू बेटा वरुण और छोटा बेटा प्रियांश के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की ट्रैक्टरट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रही स्विफ्ट कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार परिवार दूर जा कर गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए. 

खबर अपडेट हो रही है…