Himachal Se: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने वाले खाद्य पदार्थों और पारंपरिक ड्रिंक्स के सेवन की सलाह दी जाती है। इस दौरान बढ़ता तापमान, तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस शरीर पर गहरा असर डालते हैं। अधिक पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से कम होने लगते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक देने वाले पौष्टिक और प्राकृतिक पेय भी जरूरी होते हैं। कुछ ऐसे पारंपरिक ड्रिंक्स हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक माने जाते हैं।
1 गुलकंद ठंडाई मिल्क ड्रिंक
गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडक देने के लिए गुलकंद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ ही एनर्जी भी देती है।
गुलकंद ठंडाई मिल्क ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
1 गिलास ठंडा दूध
1 बड़ा चम्मच गुलकंद
1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
1 छोटा चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
45 बादाम
23 पिस्ता
कुछ बर्फ के टुकड़े
गुलकंद ठंडाई मिल्क ड्रिंक बनाने की विधि
सबसे पहले चिया सीड्स को 1520 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब एक बड़े गिलास या ब्लेंडर में ठंडा दूध डालें। इसमें गुलकंद, सौंफ पाउडर और भीगे हुए चिया सीड्स मिलाएं। चाहें तो इसे हल्का ब्लेंड कर सकते हैं ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं। अब ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें। बर्फ डालकर ठंडाठंडा सर्व कर सकते हैं।
2 आम पन्ना
कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी और लू से बचाने में मदद करता है। यह ड्रिंक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है। इसे आप तुलसी की पत्तियों के साथ बना सकते हैं।
आम पन्नातुलसी ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
2 कच्चे आम
810 तुलसी की पत्तियां
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
काला नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच शहद या चीनी
2 गिलास ठंडा पानी
बर्फ के टुकड़े
आम पन्नातुलसी ड्रिंक बनाने की विधि
सबसे पहले कच्चे आम को उबाल लें या गैस पर भून लें। ठंडा होने के बाद उसका गूदा निकाल लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब ब्लेंडर में आम का गूदा, तुलसी की पत्तियां, भुना जीरा, काला नमक और शहद डालें। इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। तैयार ड्रिंक को गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ मिलाकर सर्व करें।
3 फालसा शरबत
पुराने समय में लोग गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए फालसा का भी शरबत पीया करते थे। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने, थकान और डिहाइड्रेशन से राहत देने में मदद करता है।
फालसा शरबत बनाने के लिए सामग्री
1 कप फालसा
2 बड़े चम्मच चीनी या मिश्री
1 छोटा चम्मच काला नमक
2 गिलास ठंडा पानी
थोड़ा सा पुदीना
बर्फ के टुकड़े
फालसा शरबत बनाने की आसान विधि
फालसा को अच्छी तरह धो लें और हल्का मसल लें। अब इसे मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और ब्लेंड करें। तैयार मिश्रण को छन्नी से छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं। अब इसमें चीनी, काला नमक और ठंडा पानी मिलाएं। कुछ पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालकर ठंडाठंडा सर्व करें।



