Himachal Se: Baingan Bhaja Recipe: अक्सर घरों में आलू बैंगन की सब्जी बनती है या तो बैंगन का भर्ता बनाया जाता है। हालांकि बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये बैंगन की आम रेसिपी ज्यादा पसंद नहीं आती। रोजरोज एक जैसी सब्जी देखकर खाने का स्वाद भी बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में आप बैंगन से कुछ नई और आसान रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं जो हर किसी को पसंद आ सकती है।

बंगाल की पारंपरिक डिश बैंगन भाजा अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी होती है। इसे हल्के मसालों और सरसों के तेल में तैयार किया जाता है जो खाने का स्वाद दोगुना कर सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं जो कम समय में तैयार हो जाती है। दालचावल और रोटी के साथ इसे खाने का मजा लिया जा सकता है।
सामग्री
बैंगन 2
आटा 2 चम्मच
हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
चीनी 1 चम्मच
सरसों का तेल 4 चम्मच
नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। अब बैंगन को करीब आधा से एक इंच मोटे गोलगोल स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि बैंगन काटते समय ज्यादा पतले न हों, वरना फ्राई करते समय यह पूरी तरह गल जाएंगे। अब इन्हें करीब 10 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें।
एक बर्तन में आटा, मिर्च, हल्दी पाउडर, चीनी और नमक मिलाएं। इसमें दो चम्मच पानी डालें और मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे बैंगन के टुकड़े पर डालकर अच्छी तरह मिला लें। बैंगन के हर स्लाइस पर इस मिश्रण को लगाएं और कुछ मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
कुछ समय में बैंगन अपना पानी छोड़ने लगेगा जिससे मसाले आपस में अच्छी तरह से मिल जाएंगे। अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें करीब 2 चम्मच सरसों का तेल डालें और गर्म होने दें। अब बैंगन के स्लाइस को तवे पर रखें और धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकने दें। इसी तरह दूसरी तरफ पलटकर भी बैंगन को पकाएं और जरूरत पड़ने पर साइड से तेल डालें। जब बैंगन क्रिस्पी और सॉफ्ट हो जाए तो इसे प्लेट में निकालकर सर्व करें।



