Balcony को दें Luxury लुक, पुरानी बोतलों से घर पर बनाएं ये Stylish Fountain​
Balcony को दें Luxury लुक, पुरानी बोतलों से घर पर बनाएं ये Stylish Fountain​
Himachal Se:

हम सभी अपने घर को सजाने के लिए क्याक्या नहीं करते हैं? घर की खूबसूरती बनी रहे, इसके लिए तरहतरह की सजावट भी करते हैं। अपने आशियाना को सुंदर बनाने के लिए लोग सबसे आसान तरीका गार्डनिंग को अपनाते और यह काफी सस्ता भी है। लोग अपने घर में तरहतरह के पौधे लगाते हैं। आजकल परदेश में जगह की काफी देखी जाती है, जो लोग फ्लैट में रहते हैं, वे लोग अक्सर अपनी बालकनी को सजाते रहते हैं। अपने घर के बगीचे को सुंदर और शानदार बनाने के लिए के लिए बोलतों की मदद से सुंदरसा स्टाइलिश फाउंटेन बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं, इसको कैसे बनाएं।
आज कल लोग अपनी बालकनी को सजाने के लिए महंगेमहंगे शोपीस नहीं बल्कि DIY तरीके से सुंदर प्लांटर्स या प्लास्टिक की बोतलों से कुछ न कुछ स्टाइलिश बनाते हैं। इस लेख में भी हम आपके गार्डन के मेकओवर के लिए एक सुंदरसा फाउंटेन बनाने की विधि बता रहे हैं।
फाउंटेन बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?
 
  2 या 3 खाली प्लास्टिक की बोतलें
छोटा वाटर पंप
गोंद या ग्लू गन
कैंची या कटर
छोटे पत्थर या डेकोरेट‍िव स्टोन
प्लास्टिक टब या बड़ा सा गमला
कलर या स्प्रे पेंट
कैसे बनाएं सुंदर फाउंटेन?
  सबसे पहले आप प्लास्टिक बोतल को अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके बाद इसमें लगे हुए लेबल को हटा दें।
  अब आप इस बोतल को ऊपर से अलगअलग की शेप में कट कर लें। ध्यान से कटर और कैंची का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसको स्प्रे पेंट से साफ कर सकते हैं।
  इसके बाद आप एक बड़े गमले में या फिर टब में पंप को रखें। अब आप पंप की पाइप को बोतलों के बीच से निकाल लें और पाइप इस तरह से लगाएं कि ऊपर से पानी नीचे गिर सके।
  अब आप बोतलों को ऊपर से एक सीढ़ी जैसा डिजाइन में लगाएं। ग्लू गन से इसकों अच्छे से चिपका लें। इसके आसपास आप कई सारे कलरफुल पत्थर और आर्टिफिशियल पौधों को लगा लें। इससे आपका फाउंटेन और सुंदर दिखेगा।
  तैयार है आपका फाउंटेन, अब इसमें साफ पानी को भर दें और पंप को ऑन कर दें। जिसके बाद से आपके फाउंटेन में ऊपर से नीचे की तरफ पानी गिरने लगेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा।
 
बालकानी को खूबसूरत बनाने के टिप्स
  फाउंटेन के आसपास छोटेछोटे प्लांट्स लगा देना।
  शाम के समय के लिए बालकनी में खूबसूरत LED लाइट्स लगा सकते हैं।
  फाउंटेन टब में मनी प्लांट भी लगा सकते हैं।
  फाउंटेन में छोटेछोटे वाइंड चाइम्स और घंट्टियां लटका सकते हैं।
  आप चाहे तो फाउंटेन के आसपास मिट्टी के छोटेछोटे खिलौने रख सकते हैं।
  आसपास ग्रीन ग्रास बिछा सकते हैं। यह आपके बालकानी को सुंदर लुक प्रदान करेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
  पंप को पानी से सेफ रखें।
  बच्चों के पंप के पास बिल्कुल न जाने दें।
  इसका पानी हमेशा बदलते रहे। वरना मच्छर अपना घर बना लेंगे।
  आप चाहे तो फाउंटेन के पानी में नीम की 23 बूंदें डाल सकते हैं।
बोतल के नुकीले किनारों के लिए क्या करें?
 जब आप बोतल को कैंची या कटर की मदद से कटाते हैं, तो बोतल के किनारे नुकीले हो जाते हैं, इससे हाथ काटने डर बना रहेगा। इसलिए आप लोहे की प्रेस की मदद से इसके नुकीले किनारों को पर थोड़ा सा टच कर दें, जिससे इसके नुकीले किनारे मुड़ जाएंगे और सॉफ्ट बन जाएंगे।
किस जगह पर आप फाउंटेन को रख सकते हैं?
  छोटी ओपन बालकनी
 टैरेस गार्डन
इंडोर गार्डन कॉर्नर
ल‍िव‍िंंग रूम 
प्लास्टिक बोतलों से बनाएं Hanging Water Fountain
 क्याक्या चाहिए?
  2 खाली प्लास्टिक बोतलें
मजबूत धागा या पतली सी रस्सी
छोटा वॉटर पंप
कटर या कैंची
छोटे आर्टिफ‍िश‍ियल फ्लॉवर या स्‍टोन
एक बड़ा बाउल या टब
प्लास्टिक बोतलों से कैसे बनाएं Hanging Water Fountain
  सबसे पहले आप बोलत को वॉश करके सुखा लें। इसके लेबल भी हटा दें।
  अब इन बोतल की नीचे छेंद कर दें। इन्ही छेदों से नीचे पानी गिरेगा जिससे आपका फाउंटेन सुंदर दिखेगा।
  इस बात का ध्यान रखे कि बोतलों का छेद ज्यादा बड़े न हो, वरना पानी ज्यादा गिरेगा।
  अब आप दोनों बोतलों को अलगअलग ऊंचाई पर बांध दें।
  इसको आप बालकनी में टांग सकती हैं या फिर किसी मजबूत हुक पर लटका सकती हैं।
  इसके साथ ही बोतलों के नीचें टब या बाउल रख दें, जिससे पानी में इसी में गिरे।
  अब टब में छोटासा वाटर पंप रख दें।
  फिर पाइप को ऊपर वाली बोतल तक ले जाएं। इसके बाद जब आप वाटर पंप ऑन करेंगे तो पानी ऊपर तक पहुंच जाएगा और फिर पानी नीचे गिरने लगेगा।
  तैयार है आपका Hanging Water Fountain
  इसको आप सुंदर बनाने के लिए ऊपर बताएं गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।