Himachal Se: Jeans Buying Guide: आजकल ऑनलाइन और स्ट्रीट शॉपिंग काफी ज्यादा की जाती है। ऐसे में कई लोग बिना ट्रायल के कपड़े खरीद लेते हैं और बाद में सही फिटिंग न होने की वजह से परेशान हो जाते हैं। खासतौर पर जब हम जींस खरीदते हैं तो यह कमर में ढीली हो जाती है। इससे आपका लुक और कंफर्ट दोनों खराब हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से जींस की फिटिंग बिना पहने चेक की जा सकती है।

गर्दन से करें चेक
जींस कमर में फिट होगी या नहीं इसे पता लगाने के लिए आपको जींस को पहनने की जरूरत नहीं है। बल्कि इसे गर्दन से नापा जा सकता है। सबसे पहले अपनी पसंद की जींस को गर्दन पर गोल घूमाएं। अगर जींस आपकी गर्दन को पूरी तरह कवर कर रही है तो यह फिट आ सकती है। लेकिन अगर गर्दन से ज्यादा ढीली लग रही है तो यह आपकी कमर में ढीली हो सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह तरीका बहुत ही आसान है और कारगर साबित होगा। अगर आप स्ट्रीट शॉपिंग कर रही हैं तो इस तरह की ट्रिक काम आ सकती है।
लंबाई चेक करने का तरीका
अगर जींस की लंबाई चेक करनी है तो इसके लिए आप जींस को पकड़कर अपनी बाजू के साथ मिलाएं। अगर जींस की लंबाई आपके हाथ के बराबर है तो यह आपके लिए सही हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो लंबाई और कमर की जानकारी पढ़कर ही ऑर्डर करें।
फैब्रिक पर ध्यान
जींस खरीदते समय उसके फैब्रिक पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप ज्यादा कंफर्ट चाहते हैं तो थोड़ी स्ट्रेचेबल जींस चुन सकते हैं। इस तरह की जींस शरीर में आसानी से फिट हो जाती है और आरामदायक भी रहती है। वहीं, हार्ड डेनिम जींस गर्मियों में काफी टाइट हो सकती है।
फिट जींस खरीदना आपके लुक को फैशनेबल और स्टाइलिश बनाता है लेकिन कई बार हम बिना पहने गलत जींस ले आते हैं जो कमर पर ढीली होने लग जाती है। ऐसे में बिना ट्रायल के आप इस झंझट को दूर कर सकते हैं। जींस की दोनों पैरों को किनारे से पकड़ें और अपने हाथों को फैलाएं। अगर जींस का मिडिल वाला हिस्सा गर्दन के नीचे आ रहा है तो इसकी लंबाई सही हो सकती है।
जींस खरीदने से पहले इसका टाइप समझना जरूरी है। स्लिम फिट, स्किनी, रिलैक्स फिट जैसे कई तरह की जींस मार्केट में मिलती हैं। अपने बॉडी टाइप और कंफर्ट के अनुसार सही जींस चुनें जो आपको स्टाइलिश लुक देगा।



