Himachal Se: Lakhinpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे 730 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव भरेहटा के बीच एक बेकाबू ट्रक और टाटा मैजिक वाहन में आमनेसामने की जोरदार भिड़ंत हो गई.

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी में हाईवे पर मौत का तांडव, ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत, 10 की मौत​
Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी में हाईवे पर मौत का तांडव, ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत, 10 की मौत​

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि मैजिक में सवार करीब 10 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मैजिक सवार लखीमपुर से सिसैया जा रहे थे, तभी बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।