Himachal Se: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायकेवालों का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की कथित हत्या कर दी गई. बेटी को छत से फेंककर मर्डर किया गया है. वहीं, इस मामले में ये भी कहा जा रहा है कि महिला ने खुद ही छत से कूदकर जान दी है. पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

’50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर…’ ग्रेटर नोएडा में दीपिका की मौत बनी पहेली; मायकेवालों का आरोप- दहेज के लिए बेटी को छत से फेंका​
’50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर…’ ग्रेटर नोएडा में दीपिका की मौत बनी पहेली; मायकेवालों का आरोप- दहेज के लिए बेटी को छत से फेंका​

मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 14 महीने पहले ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव निवासी ऋतिक के साथ धूमधाम से हुई थी. दीपिका के पिता संजय नगर, जो कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बेहद तेज थी और उसने बीए तथा बीएड की पढ़ाई पूरी की थी. परिवार ने बड़े अरमानों के साथ उसकी शादी की थी और इसमें करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर की डिमांड

परिजनों का आरोप है कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, करीब 50 लाख रुपये का सोना और अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं. परिवार का कहना है कि शादी के कुछ महीने बाद ही दीपिका पर फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

मायके वालों के मुताबिक दीपिका कई बार फोन पर अपनी परेशानी साझा कर चुकी थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने बताया था कि ससुराल वाले लगातार उसे ताने देते हैं और दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाते हैं. परिवार ने कई बार समझौते की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

17 मई को अचानक दीपिका की मौत की खबर उसके मायके पहुंची. सूचना मिलते ही परिवार के लोग जलपुरा गांव पहुंचे, जहां बेटी की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और दहेज की मांग ने उनकी बेटी की जान ले ली.

पुलिस की गिरफ्त में पतिससुर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.