अगर आपका वजन भी बढ़ा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ देसी ड्रिंक्स को शामिल करें। खाली पेट इन ड्रिंक्स का सेवन करने से मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने के लिए इन मसाला पानी को पिएं:
- जीरा पानी: जीरा पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर, वज़न घटाने में सहायक है। स्टडी से पता चलता है कि यह फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, और इसका नियमित रूप से सेवन धीरे-धीरे वज़न कम करने में मददगार है। एक चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगोकर सुबह उबालकर पिएं।
- सौंफ का पानी: सौंफ का पानी मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाकर, शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। इसे सुबह खाली पेट या खाने से पहले पिएँ। 1-2 चम्मच सौंफ को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह हल्का गर्म कर यह ड्रिंक पिएं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर की चर्बी कम करने और खाने की तीव्र इच्छा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
- अजवाइन का पानी: अजाइन का पानी एक कम कैलोरी वाला ऑप्शन है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण यह पेट भरा हुआ महसूस करता है, जिससे कैलोरी की कमी बनाए रखने में सहायता मिलती है। यह वजन कंट्रोल करने के लावा ब्लोटिंग और गैस की परेशानी से भी बचाता है। आधा चम्मच अजवाइन के दानों को एक गिलास पानी में उबालकर पिएं।
- दालचीनी का पानी: दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाकर, भूख को नियंत्रित करके वज़न घटाने में मदद करता है। इसे रोज़ाना सुबह पीने से फैट कम करने और कमर की गोलाई घटाने में सहायता मिल सकती है। एक छोटा टुकड़ा दालचीनी या आधा चम्मच पाउडर उबालकर पिएं। यह वजन कम करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।
- मेथी दाना पानी: मेथी का पानी वज़न घटाने में मदद करता है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक भूख कम करने वाले के तौर पर काम करता है, मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, और इसमें मौजूद ज़्यादा फ़ाइबर की वजह से पाचन को बेहतर बनाता है। इसे खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और ज़्यादा खाने से बचने में मदद मिलती है। एक चम्मच मेथी दाना रात भर भिगोकर सुबह छानकर पिएं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें


