देश भर में परिसीमन बिल तीखी राजनीतिक बहस का विषय बन गया है. राजनीतिक दल लगातार बैठकें कर रहे हैं, जिसमें सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष दोनों ही अपनीअपनी रणनीतियां तैयार कर रहे हैं. नए राजनीतिक समीकरण उभर रहे हैं. DMK और NCP ने इस बिल पर सरकार को अपना समर्थन दिया है, जिससे कांग्रेस पार्टी बेहद नाराज है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने इस विधेयक को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है, साथ ही शरद पवार पर “पीठ में छुरा घोंपने” का आरोप भी लगाया है.

इस बीच, राजनीतिक चर्चाओं में मर्यादा की सीमाएं लांघी जा रही हैं. भाषा में संयम बरतने की अपील की जा रही है, और उन पुरानी घटनाओं की याद दिलाई जा रही है जब कुछ दल दूसरों की “दया” पर निर्भर थे. सरकार पर सत्ता हासिल करने के लिए “संख्याओं का खेल” खेलने का आरोप भी लग रहा है. विपक्ष की तुलना “पानी से बाहर निकली मछली” से करके उन पर तंज कसे जा रहे हैं. विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि परिसीमन की प्रक्रिया “SIR” मॉडल की तरह अपनाई जा सकती है.
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी ने इस विधेयक को “नारी शक्ति” के आशीर्वाद से जुड़ा हुआ बताया है. संक्षेप में कहें तो, परिसीमन विधेयक ने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, जिससे भारी हंगामा मच गया है. जानते हैं कि अब तक क्या सामने आया है और परिसीमन विधेयक से जुड़े कौन से रहस्य सुलझ गए हैं.
संसद में दोतिहाई बहुमत की जरूरत
विधेयक की प्रतियां सभी सांसदों को बांट दी गई हैं. सरकार 30 नवंबर को लोकसभा के विशेष सत्र में इस बिल को पेश करने जा रही है, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होगी. बड़ा सवाल यह है कि संसद में दोतिहाई बहुमत का आंकड़ा कौन जुटा पाएगा? यहां पूरी कहानी है, जिसे चार मुख्य बिंदुओं में समझाया गया हैः
- काफी अटकलों और सस्पेंस के बाद, DMK ने परिसीमन विधेयक को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है. DMK के 22 सांसद परिसीमन विधेयक का समर्थन करेंगे.
- एक और अहम बात यह है कि शरद पवार की पार्टी, NCP भी परिसीमन विधेयक पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी.
- इसके अलावा, कांग्रेस DMK और शरद पवार की पार्टी को मनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. यह जिम्मेदारी ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे को सौंपी गई है.
- एक और अहम पहलू कांग्रेस पार्टी की रणनीति से जुड़ा है. शनिवार को INDIA गठबंधन की एक घंटे की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ 10 से अधिक दलों के नेता शामिल हुए.
राहुल गांधी के सात बड़े आरोप
शनिवार शाम को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने परिसीमन विधेयक से जुड़े ‘850’ के आंकड़े को जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश बताया. राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सात बड़े आरोप इस प्रकार हैं:
- उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया भारत में लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म कर देगी.
- उन्होंने आगे दावा किया कि BJP चुनावी नक्शे को फिर से तैयार करना चाहती है.
- राहुल गांधी ने परिसीमन योजना को वोट चुराने का एक नया तरीका बताया.
- उन्होंने आरोप लगाया कि BJP मनमाने ढंग से मतदाताओं को इधरउधर करना चाहती है.
- उन्होंने बताया कि जम्मूकश्मीर और असम में ऐसा पहले ही किया जा चुका है.
- उन्होंने तर्क दिया कि परिसीमन की प्रक्रिया SC/ST समुदायों की आवाज को दबाने की एक कोशिश है.
- इसके अलावा, राहुल ने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग का गठन पक्षपातपूर्ण होगा.
राहुल गांधी ने कहा कि ‘850’ वह आंकड़ा है जो भारत के लोकतंत्र को नष्ट कर देगा या उसका अंत कर देगा. फिलहाल लोकसभा में 543 सीटें हैं, लेकिन BJP 850 सीटों की मांग कर रही है. इसके पीछे एक खास मकसद है, वे चुनावी क्षेत्रों के नक्शे को फिर से तैयार करना चाहते हैं. 543 सीटों के मामले में हेरफेर की गुंजाइश सीमित होती है, लेकिन 850 सीटें होने पर संभावनाएं लगभग असीमित हो जाती हैं.
राहुल ने कहा कि चुनाव क्षेत्रों को अपनी मर्जी से बदला, बांटा, मिलाया, जोड़ा या हटाया जा सकता है, जिससे उन्हें पूरी छूट मिल जाती है. राहुल का दावा है कि चुनाव होने से पहले ही बिना एक भी वोट पड़े और बिना किसी प्रचार के बीजेपी को तुरंत फायदा मिल जाएगा. राहुल ने कहा कि यही पूरा तरीका, जिसे उन्होंने जम्मूकश्मीर और असम में अपनाया था, जिसमें चुनाव क्षेत्रों की मनमानी तोड़मरोड़ शामिल थी, अब पूरे भारत में लागू किया जा रहा है. वे ऐसा खुद को बचाने और जेल जाने से बचने के लिए कर रहे हैं.
विपक्ष का परिसीमन बिल को रोकने का प्लान
उधर, बीजेपी सरकार के परिसीमन प्लान को रोकने के लिए शनिवार इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक हुई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई बैठक में DMK, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल को भी आमंत्रित किया गया था. हालांकि, इन तीनों दलों का कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ. बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, TMC के अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में परिसीमन बिल के प्रावधानों और उसके राजनीतिक असर पर चर्चा हुई. जिसके बाद संसद में इस बिल का विरोध करने का फैसला लिया गया.
ममता और उद्धव को बड़ी जिम्मेदारी
साथ ही DMK और शरद पवार की NCP को मनाने की कोशिश करने पर भी सहमति बनी. तय किया गया कि वोटिंग से पहले आखिरी वक्त तक दोनों दलों को मनाया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी मुख्य तौर पर ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे को दी गई है. आपको ये भी बता दें रविवार को ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों की अर्जेंट मीटिंग भी बुलाई है. इसके अलावा रविवार दोपहर 12.30 बजे दक्षिण भारतीय राज्यों के कांग्रेसी सीएम एक सीएम जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें सरकार और डीएमके के 50% बढोत्तरी वाले प्रस्ताव पर अटैक किया जाएगा. सीटें बढ़ने के बाद दूसरे राज्यों के मुकाबले सीटों का अंतर ज्यादा होने के मामले पर डीएमके को घेरने की तैयारी है.
उदाहरण के तौर केरलम में अभी 20 लोकसभा सीटें है. और यूपी में 80 यानी अंतर अंतर 60 सीटों का है. 50 प्रतिशत वृद्धि के बाद केरलम की सीटें 30 और यूपी की 120 सीटें हो जाएंगीं. यानी दोनों के बीच अंतर बढ़कर 90 हो जाएगा. इसी अंतर को दक्षिण भारत में मुद्दा बनाकर डीएमके और दूसरे दलों पर दबाव बनाने की रणनीति है.
खरगे और रिजीजू आपस में भिड़े
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि बीजेपी परिसीमन के जरिए सीट बढ़ाकर हमेशा के लिए सत्ता में बने रहना चाहती है. वहीं सरकार भी बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस पर हमला कर रही है. केंद्रीय मंत्री किरने रिजीजू ने कहा कि महिलाओं के 33% आरक्षण का कांग्रेस क्यों विरोध करती है, ये आज तक समझ में नहीं आया.
शाह ने बताया मोदी सरकार का संकल्प
विपक्ष परिसीमन बिल को रोकने की रणनीति में जुटा है. तो सरकार इस बार पूरी तरह कॉन्फिडेंट नजर आ रही है. शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है. महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वो अब साकार होगा. महिलाओं को शासन में मजबूत भागीदार बनाने वाली इस ऐतिहासिक पहल का सभी दल समर्थन करें.
पीएम मोदी ने पुराना वीडियो किया जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को महिला आरक्षण को लेकर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया. जिसके साथ उन्होंने लिखा, हमने नारी शक्ति से जो वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए हम आज भी प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, ‘विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से नहीं रोक पाएंगी.
शरद पवार पर भड़की कांग्रेस
इस बीच दिल्ली के बाद परिसीमन बिल को लेकर सबसे ज्यादा सियासी हलचल महाराष्ट्र में है. क्योंकि शरद पवार की पार्टी ने परिसीमन बिल का समर्थन करने का एलान किया है. जिसके बाद से कांग्रेस भड़की हुई है. महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके शरद पवार को अहसान याद दिलाए. जिसमें लिखा, कांग्रेस ने 85 साल की उम्र में शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए उनका मजबूती से साथ दिया. सुप्रिया सुले ने शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेताओं से समर्थन मांगा.
जिसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट सहमति दे दी. कांग्रेस ने अपनी सीट पर दावा छोड़कर शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन किया. लेकिन अब वही शरद पवार और सुप्रिया सुले बीजेपी सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं.
शिवसेना UBT का शरद पवार का कटाक्ष
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी शरद पवार पर हमला किया. जिसका उतना ही तीखा जवाब शरद पवार की पार्टी ने भी दिया है. शिवसेना UBT के कई नेता भी शरद पवार की पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं. शिवसेना यूबीटी के विधायक अंबादास दानवे ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें शरद पवार की पार्टी के चुनावी चिह्न में बीजेपी के चुनावी चिह्न कमल को जोड़ा हुआ दिखाया. यानी कभी सहयोगी रही पार्टियां अब आमनेसामने हैं.
राज ठाकरे ने भी शरद पवार पर कसा तंज
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी शरद पावर के पॉलिटिकल गेम पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जुलाई 2023 में ही इसकी आशंका जताई थी. फिर भी NCP के दोनों दल नाटक करते रहे. अब एक और गुट सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश में है. ये सब पवार के जंतरमंतर का हिस्सा है. उनके इस खेल को बहुत कम लोग समझते हैं. परिसीमन वाले इस पॉलिटिकल टर्न के बाद NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं.



