केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को परिसीमन विधेयक में बदलाव को मंजूरी दे दी. इस विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा. एनसीपी के बाद अब अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने का समर्थन करने का ऐलान किया है. दिल्ली पहुंचे चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आज, मैं प्रधानमंत्री की एक ऐतिहासिक पहल का समर्थन करने के लिए यहां आया हूं. यह सबका साथ, सबका विकास है. मैं सच में उन्हें बधाई देना चाहता हूं.

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण तीन दशकों से लंबित है. मैं इसका सीधा गवाह हूं. यह अब आकार ले रहा है; देश में कुछ उम्मीद जगी है. अब 50% आरक्षण यहीं हम सीटों की संख्या बढ़ाने जा रहे हैं, सीटों में 50% की बढ़ोतरी होगी.
परिसीमन बिल से दक्षिण भारत को होगा फायदा… बोले नायडू
ANI के अनुसारउन्होंने कहा कि कल तक, हम सब डरे हुए थे. दक्षिण भारत, अगर आप 1971 की जनगणना या 2011 की जनगणना या 2026 की जनगणना देखें, तो दक्षिण भारत में एक बड़ी समस्या होगी, क्योंकि शुरुआती दौर में, हमने परिवार नियोजन में पहल की थी… अब हमारा प्रजनन दर 1.6% है और प्रतिस्थापन स्तर 2.1% है. पूरा दक्षिण भारत एक ही समस्या का सामना कर रहा है.
#WATCH | Delhi: On ANI’s question on INDIA bloc meeting tomorrow and Congress saying that whoever loves the Constitution cannot support the Delimitation Bill, Andhra Pradesh CM N. Chandrababu Naidu says, “That is what I am asking. Anybody who wants to support Nari Shakti, anybody who wants to recognise or respect women, they have to support . Nobody can say no. This is a dream of 30 years…Now it is ready for execution, according to me. It is linked with the delimitation. Delimitations: if we increase by 50% nobody will have any grouse or objection to 33% women’s reservations. It is a winwin situation. There is no other formula except this. In democracy, one has to accept this…”
— ANI November 27, 2026
नायडू ने कहा कि अब मैंने जनसंख्या प्रबंधन का आह्वान किया है बड़े परिवारों और अधिक से अधिक बच्चों के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है. इसलिए, केंद्र सरकार ने 50% की पहल की है. हर राज्य के लिए सीटें बढ़ाई जाएंगी. इससे हम सभी को बहुत राहत मिलेगी.”
नायडू ने बताई किस राज्य की बढ़ेगी कितनी सीटें
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “कुछ बातों का मैं बहुत साफसाफ जवाब देना चाहता हूं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आज आंध्र प्रदेश में 25 सीटें हैं. 50% बढ़ोतरी के साथ, यह बढ़कर 38 हो सकती है, कुल 4.6% के अनुपात में, यही अनुपात जारी रहेगा.
#WATCH | Delimitation Bill and Women’s Reservation | Delhi: Andhra Pradesh CM N. Chandrababu Naidu says, “Very simple request to everybody – Do not be on the wrong side of history. We are going to create history. It is going to happen. At this historical moment, all political parties, all leaders should be on the right side. Then India will have a glorious advantage. I really appreciate it because I’ve been waiting for the last three decades. Now our aspiration or ambition to reserve for women is going to become a reality.”
— ANI November 27, 2026
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में आज 39 सीटें हैं, उन्हें 59 7.18% मिल सकते हैं. कर्नाटक में आज 28 सीटें हैं; उन्हें 42 5.16% मिल सकते हैं. तेलंगाना में 17, भविष्य में 26 हो जाएगी. कुल दक्षिणी राज्य में129 सीटों ती बढ़ोतरी होगी. डिलिमिटेशन के साथ, यह 195 हो जाएगा. 23.76 का वही प्रतिशत जारी रहेगा. यह होने वाला है… मैं सभी विपक्षी पार्टियों से सीधा सवाल पूछ रहा हूं. आगे का रास्ता क्या है? इस देश में, हमने आम सहमति से बहुत सी पब्लिक पॉलिसी हासिल की हैं.



