उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्तदुरुस्त बनाने के मकसद से एक बड़ा फेरबदल किया है. कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 10 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिनमें 5 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं. इस फेरबदल के तहत नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है.

प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले
- IAS ललित मोहन रयाल को नैनीताल के जिलाधिकारी पद से हटाकर उन्हें शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे अब मुख्यमंत्री के अपर सचिव के साथसाथ अपर सचिव का दायित्व संभालेंगे.
- अब तक अल्मोड़ा के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.
- IAS दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.
- कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक IAS विनीत तोमर को उनके वर्तमान पदों के साथसाथ जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
- IAS निधि यादव को अपर सचिव तथा निदेशक की नई जिम्मेदारी दी गई है.
PCS अधिकारियों की नई तैनाती
शासन द्वारा जारी सूची में देहरादून और हरिद्वार के अपर जिलाधिकारियों सहित पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.
- कृष्ण कुमार मिश्र को हरिद्वार का नया अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.
- वैभव गुप्ता को देहरादून के नए अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- पंकज कुमार उपाध्याय को एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- सीमा विश्वकर्मा का तबादला नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के पद पर किया गया है.
- सुधीर कुमार को अल्मोड़ा जिले का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
शासन की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.



