उत्तर प्रदेश के बस्ती में गुरु शिष्य की पवित्र परंपरा को तारतार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल की 26 वर्षीय टीचर को अपने 16 साल के छात्र से प्यार हो गया. जब दोनों के मिलन में अड़चनें आने लगी तो टीचर इस नाबालिग छात्र को लेकर फरार हो गई. खबर छात्र के परिजनों को मिली तो कोहराम ही मच गई. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर बस्ती से लखनऊ तक तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला 26 वर्षीय किशोर लापता हो गया है. बताया जा रहा है कि वह उसी स्कूल में पढ़ाने वाली 26 वर्षीय महिला टीचर के साथ कहीं गया है. परिजनों की पूछताछ में पता चला कि यह टीचर करीब एक साल से इस स्कूल में पढ़ा रही थी और उसी समय से छात्र के साथ उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था.
काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली खबर
परिजनों के मुताबिक उन लोगों छात्र की हर संभावित स्थान पर तलाश की. यहां तक कि आरोपी टीचर के घर वालों से भी पूछताछ की, लेकिन उन लोगों ने कोई सहयोग नहीं किया. ऐसे में पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दी. टीचर ने ही उनके बेटे को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. परिजनों की शिकायत पर कप्तानगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ तक हो रही तलाश
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर और छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है. आरोपी टीचर रुपाली के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी और छात्र के मोबाइल फोन की लोकेशन सर्विलांस पर लगा दी गई है. हालांकि दोनों ने अभी फोन बंद कर रखा है. पुलिस के मुताबिक इनकी तलाश बस्ती के अलावा गोरखपुर और लखनऊ तक हो रही है.



