भारत की स्वदेशी एंटीड्रोन तकनीक को बड़ी कामयाबी मिली है. स्वदेशी रक्षा कंपनी IG Defence ने राजस्थान के पोखरण में JWALA MK1 ऑटोनॉमस काउंटर ड्रोन माइक्रोमिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है. कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला ऑटोनॉमस काउंटरUAS माइक्रोमिसाइल सिस्टम है, जिसकी ऑपरेशनल रेंज 5 किलोमीटर तक है. India JWALA MK1 Test AI Powered Indigenous Anti Drone System IG Defence Pokhran Rajasthan

JWALA MK1 को दुश्मन के ड्रोन की पहचान करने, उसे ट्रैक करने और हवा में मार गिराने के लिए विकसित किया गया है. इसकी खासियत है कि यह AI आधारित GRID सिस्टम से लैस है, जो ड्रोन की पहचान, वर्गीकरण और मिशन से जुड़े फैसलों में मदद करता है. आधुनिक युद्ध में सस्ते और झुंड में हमला करने वाले दुश्मन ड्रोनों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए इसे एक किफायती और प्रभावी ‘हार्डकिल’ समाधान के रूप में विकसित किया गया है.

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी आत्मनिर्भरता

कम लागत वाले ड्रोन से बढ़ते खतरे के बीच यह सिस्टम महंगे एयर डिफेंस मिसाइलों पर निर्भरता कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. यह स्वदेशी सिस्टम भारत की एंटीड्रोन क्षमता को मजबूत करने के साथ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी मदद करेंगे.

ड्रोन को ट्रैक कर हवा में नष्ट करने में सक्षम

यह प्रणाली 2 से 5 किलोमीटर की दूरी तक और 50 मीटर से 5,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ रहे दुश्मन ड्रोनों को ट्रैक कर हवा में ही नष्ट करने में सक्षम है. इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत इसका GRID है. यह सेंसर से मिलने वाले डेटा के आधार पर खुद ही दुश्मन ड्रोन की पहचान और वर्गीकरण करता है एवं हमले का निर्णय लेता है. टारगेट का पता चलने से लेकर मिसाइल लॉन्च होने में इसे 7 सेकंड से भी कम समय लगता है.

इसमें बेहतर नियंत्रण और सटीकता के लिए डुअलपल्स सॉलिड रॉकेट मोटर, फिन कंट्रोल, प्रोक्सिमिटी फ्यूज के साथ हाईएक्सप्लोसिव वॉरहेड और ट्रकमाउंटेड मल्टीकैनिस्टर लॉन्चर का उपयोग किया गया है. JWALA MK1 में ड्रोन की पहचान, उसकी कैटेगरी तय करने और उसे निशाना बनाने की प्रक्रिया को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तहत जोड़ा गया है.

कंपनी के मुताबिक, ग्रिड अलगअलग सेंसर से मिलने वाले डेटा को एक साथ जोड़ता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद यह संभावित टारगेट की पहचान, उसकी क्लासिफिकेशन, मिशन से जुड़े फैसलों और एंगेजमेंट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को एक ही आर्किटेक्चर में कॉर्डिनेट करता है.