Tilak Varma: भारत और पाकिस्तान के बीच कल रात राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 का लीग मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने 313 रन बनाया और भारत के सामने 314 रनों का लक्ष्य रखा. भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही. भारतीय टीम सिर्फ 265 रनों पर आलआउट हो गई.

भारत की हार के सबसे बड़े जिम्मेदार कप्तान तिलक वर्मा रहे, तिलक वर्मा ने काफी धीमी गति से रन बनाया और अंत में यही भारत के हार की वजह बनी भारतीय टीम को पाकिस्तान के सामने 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान ने खड़ा किया विशाल स्कोर

भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद गेंदबाजी करने उतरना पड़ा. पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की, पाकिस्तान के लिए माज सदाकत और शामिल हुसैन ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने पहले ही विकेट के लिए तेजी से रन बनाया और 7.5 ओवरों में पाकिस्तान की टीम ने 66 रन बनाए और पहला विकेट गंवाया.

पाकिस्तान के लिए माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन बनाए, वहीं शामिल हुसैन ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए. इसके बाद हसन नवाज और पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने पाकिस्तान की पारी को संभाला. अब्दुल समद 35 रन बनाए, वहीं इसके बाद आए फरहान युसूफ ने 48 गेंदों में 56 रन बनाए. हालांकि हसन नवाज एक छोर पर खड़े रहे, हसन नवाज ने 82 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान की टीम 49.2 ओवरों में 313 रन बनाने में सफल रही.

Tilak Varma की शतकीय पारी बेकार भारत को मिली 48 रनों से हार

भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, वहीं आयुष बदोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद एक छोर से अभिषेक शर्मा ने हिटिंग जारी रखी, जबकि तिलक वर्मा ने बेहद धीमी पारी खेली, एक समय तिलक वर्मा 33 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना सके थे, इसका दबाव अभिषेक शर्मा पर पड़ा और उन्हें तेजी से रन बनाने पड़े.

अभिषेक शर्मा ने दबाव में खुद को निखारा और 70 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तिलक की पारी का प्रेशर बाकि बल्लेबाजों पर पड़ा, जिसकी वजह से कुमार कुशाग्र 2 तो रिंकू सिंह 6 और सूर्यांश शेडगे सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने.

तिलक वर्मा को इसके बाद शाहबाज अहमद का साथ मिला, दोनों बल्लेबाजों के बीच 112 रनों की साझेदारी हुई. शाहबाज अहमद 49 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई दूसरा बल्लेबाज मैदान पर नही टिक सका. तिलक वर्मा एक छोर पर टिके रहे और शतक बनाया, हालांकि भारत को जीत नही दिला सके.

शाहबाज अहमद के आउट होने के बाद विपराज निगम और हर्षित राणा खाता तक नही खोल सके, वहीं प्रिंस यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारतीय टीम को तिलक वर्मा की धीमी पारी की वजह से शिकस्त का सामना करना पड़ा. तिलक वर्मा ने 149 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 100 रन बनाए और यही धीमी पारी भारत के 48 रनों के हार की वजह बनी.