Tilak Varma: एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स में भारत A और पाकिस्तान A के बीच महामुकाबला दोहा में खेला गया. पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए, लेकिन भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा करने में नाकामयाब रही.

भारत के लिए तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को 48 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारत के हार के बाद तिलक वर्मा ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Tilak Varma ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार
पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने बीच में पार्टनरशिप नहीं बन पाने को हार का कारण बताया और कहा कि
“अभिषेक शर्मा ने जिस तरह से शुरुआत की और शाहबाज अहमद ने जिस तरह से साझेदारी की, वो महत्वपूर्ण थी. निराशाजनक बात यह है कि जब हम रन गति बढ़ाना चाहते थे, शाहबाज अहमद आउट हो गए. अगर ऐसा नहीं होता और वह दो ओवर्स तक रहते, तो मैं शायद मैच खत्म कर पाता.”
तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की तारीफ की. हार के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि
“दूसरी पारी की शुरुआत में थोड़ा स्विंग देखने को मिल रहा था. उन दो तेज गेंदबाजों को क्रेडिट जाता है, जिन्होंने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की. हमने भी लगातार विकेट गंवाए. अगर ऐसा नहीं होता, तो शायद हम 47 या 48वें ओवर में मैच जीत जाते.”
तिलक वर्मा ने शतक पर कही ये बात
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने पुरे मैच में बेहद धीमी बल्लेबाजी की, उन्होंने 149 गेंदों का सामना किया और अपना शतक पूरा किया. तिलक वर्मा की शतकीय पारी बेकार गई और भारत को 48 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान से मिली शिकस्त के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने अपने शतक को लेकर कहा कि
“मैं यह नहीं मानता. मेरे लिए जीतना सबसे बेस्ट होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर हम मैच नहीं जीते, तो फिर मेरे लिए यह खास नहीं है. हालांकि, मैं मैच को अंत तक ले जाने की पूरी कोशिश करता हूं. मैं आज भी वैसा ही करना चाहता था. अगर कोई और बल्लेबाज मेरा सपोर्ट करता, तो शायद मैं मैच खत्म कर देता. हालांकि, कप्तान के तौर पर आपको भार और जिम्मेदारी उठानी होती है. ईमानदारी से बताऊं, तो मुझे यह करना पसंद है.”



