भारत ने मेडिकल साइंस में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. ऐसा पहली बार है जब किसी पेशेंट की ड्यूलकंसोल तकनीक से बीटिंगहार्ट टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी की गई है जो सफल भी रही. इस सर्जरी में इस्तेमाल किया गया रोबोटिक सिस्टम भी देश में ही तैयार किया गया है. पहले हार्ट की सर्जरी में सर्जन को मरीज के सीने में एक बड़ा चीरा लगाना पड़ता था और इसी वजह से मरीज को रिकवर होने में भी समय लगता था. अब रोबोटिक आर्म के जरिए डॉट जैसे छोटे टांके ही लगते हैं. इसी वजह से जल्दी ही अपने नॉर्मल रूटीन में वापस आ जाता है.

गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में ये सर्जरी की गई. ऑपरेशन के दौरान मरीज का दिल लगातार धड़कता रहा और सर्जरी के लिए हार्टलंग मशीन का इस्तेमाल भी नहीं किया गया. जान लेते हैं ये सर्जरी पहले से कितनी सुरक्षित है और कितने दिनों में मरीज रिकवर हो जाता है.

डॉक्टरों की टीम ने की सर्जरी

इस हार्ट सर्जरी को मेदांता, गुरुग्राम के रोबोटिक एवं मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जन डॉ. नितिन कुमार राजपूत और मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ललित मलिक ने किया है. डॉ. सुधीर पी. श्रीवास्तव के देखरेख में इस पूरे प्रोसेस को पूरा किया गया.

कैसे काम करता है रोबोट सिस्टम?

इस रोबोटिक सिस्टम में डुअल कंसोल और पांच रोबोटिक आर्म हैं, जिसे दो विशेषज्ञ कंट्रोल करते हैं और आपसी तालमेल के साथ सर्जरी की जाती है. हार्ट स्टेबिलाइजेशन सिस्टम की मदद से धड़कते हुए दिल के उस हिस्से को स्थिर रखा गया, जहां बाईपास प्रक्रिया की जानी थी.

बीटिंगहार्ट तकनीक

TECAB यानी टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी का यह एक बहुत ही उन्नत तरीका है. इस तकनीक में सर्जन रोबोटिक सिस्टम की मदद से बेहद सूक्ष्म और सटीक गतिविधियां कर सकते हैं. बीटिंगहार्ट तकनीक के तहत मरीज का दिल सर्जरी के दौरान भी सामान्य रूप से धड़कता रहता है. पहले जो ट्रेडिशनली हार्ट की बाईपास सर्जरी होती थी उसमें सीने के बीच में एक बड़ा चीरा लगाया जाता था, लेकिन अब बस कुछ छोटे स्टिच के जरिए ये सर्जरी संभव है. इस वजह से इसे बेहद सुरक्षित भी माना जा रहा है.

दो मरीजों की हुई सर्जरी

इस तकनीक के जरिए दो मरीजों की सर्जरी कई गई है, जो अब रिकवर भी हो चुके हैं. उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया. रोबोटिक आर्म के जरिए की गई ‘टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी’ के बाद मरीज की 15 दिनों की रिकवरी हो गई, ये भी महत्वपूर्ण पहलू रहा.

यह अनुभव रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी के संभावित फायदों तथा मरीजों के उपचार अनुभव को बेहतर बनाने में उन्नत तकनीक की भूमिका को दिखाता है. भारत में दिल की सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे भी अच्छी संभावनाएं जगाता है.