MP Crime News: मध्य प्रदेश में सिवनी जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. होटल में ठहरे बालिग कपल्स को वर्दी में धमकाते पुलिसकर्मियों का एक वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का बताया जा रहा है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस घटनाक्रम की पुष्टि होटल संचालक संजय सनोडिया ने की है.

मामले ने अब पुलिस पर कथित अवैध वसूली और अधिकारों के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों को लेकर तूल पकड़ लिया है. होटल संचालक संजय सनोडिया ने कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक निरीक्षक विजय बघेल पर होटल से 2525 हजार रुपए प्रतिमाह मांगने के आरोप लगाए हैं. संचालक का आरोप है कि कोतवाली टीआई और एसडीओपी को 1010 हजार रुपए की राशि भी दी गई.
एडिशनल एसपी सिवनी दीपक मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी सिवनी विजय बघेल, चंचलेश मरकाम, एसडीओपी सिवनी और सतीश तिवारी कोतवाली थाना प्रभारी दाएं से बाएं की ओर
होटल को किराए पर संचालित कर रहे युवक ने लगाए आरोप
वहीं, होटल को किराए पर संचालित कर रहे युवक ने भी पुलिस अधिकारियों पर कुछ दिन पूर्व मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि 13 नवंबर की शाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होटल सिद्धार्थ पहुंचे थे. वायरल सीसीटीवी फुटेज में चंचलेश मरकाम, सतीश तिवारी, विजय बघेल और एडिशनल एसपी सिवनी दीपक मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी होटल में मौजूद दिखाई दे रहे हैं.
आरोप है कि होटल में ठहरे बालिग युवकयुवतियों को धमकाया गया और उनके बैग में गांजा रखकर झूठे मामले में फंसाने की चेतावनी दी गई. हालांकि, वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक जांच होना अभी बाकी है. गौरतलब है कि हाल ही में हवाला कांड को लेकर भी सिवनी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही थी. ऐसे में इस नए मामले ने पुलिस की छवि को लेकर फिर बहस छेड़ दी है.
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी कही जांच की बात
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने मामले की जांच कराने की बात कही है. उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया है. फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने क्या कहा?
जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा का कहना है कि वीडियो कल ही संज्ञान में आया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें सिवनी के एक होटल में कुछ पुलिसकर्मी एक कपल से अनैतिक और आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, वे उनके सामान में गांजा रखने की धमकी भी दे रहे हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मौके पर छह पुलिसकर्मी मौजूद थे. इनमें एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, सीएसपी चंद्रेश मकाम, सिवनी टीआई सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी और एडिशनल एसपी के ड्राइवर व गनमैन शामिल थे.
चार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई
इनमें से चार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. टीआई सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी, एडिशनल एसपी के ड्राइवर और गनमैन को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है.विभागीय और विस्तृत जांच के लिए डीआईजी छिंदवाड़ा को निर्देश दिए गए हैं कि आज अंतरिम रिपोर्ट और कल तक फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत करें.



