: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पार्टी प्रत्याशियों के चयन में जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को खास महत्व देने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की एक विशेष टोली बनाएगी। यह टोली संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी नेतृत्व को सुझाव के तौर पर देगी।

इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष ‘सुझाव पत्रिका’ भी लगाई जाएगी। इसमें कार्यकर्ता अपनी पसंद के संभावित प्रत्याशियों के नाम लिख सकेंगे। पार्टी का मानना है कि इस पहल से उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

कार्यकर्ताओं की राय से तय होंगे संभावित उम्मीदवारों के नाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विधानसभा स्तर पर बनाई जाने वाली विशेष टोली कार्यकर्ताओं से सुझाव जुटाएगी। इन सुझावों के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे। पार्टी इस व्यवस्था के जरिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अधिक सहभागी बनाना चाहती है। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं की पसंद और क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता के बारे में भी नेतृत्व को जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:

2027 चुनाव के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठनात्मक स्तर पर अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटी है। प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की राय लेने का यह कदम पार्टी की चुनावी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब देखना होगा कि भाजपा का यह नया प्रयोग उम्मीदवारों के चयन में कितना असर डालता है और चुनाव में पार्टी को इससे कितना फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें: