बिहार की राजनीति में मंत्री अशोक चौधरी की विधान परिषद सदस्यता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. आरजेडी सांसद मनोज झा ने अशोक चौधरी की विधान परिषद की सदस्यता समाप्त करने की मांग उठाई है. मनोज झा ने आरोप लगाया कि सदन का सदस्य रहते हुए अशोक चौधरी ने नौकरी ज्वाइन करने के नियमों का उल्लंघन किया है.

मनोज झा ने सवाल उठाया कि आखिर कोई व्यक्ति 5657 साल की उम्र में नौकरी ज्वाइन करने कैसे पहुंच जाता है? उन्होंने कहा कि डॉ. अशोक कुमार के नाम से 17 अगस्त को नौकरी ज्वाइन की गई और इसके बाद छुट्टी यानी लीव के लिए आवेदन दिया गया.

मनोज झा ने उठाए सवाल

मनोज झा के मुताबिक, अशोक चौधरी के लीव आवेदन को सिंडिकेट के माध्यम से लोक भवन भेजा गया. उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति पहले लेक्चरर है और बाद में सदन का सदस्य बनता है, तो उसे छुट्टी मिल सकती है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से सदन का सदस्य है और बाद में लेक्चरर के पद पर चयनित होता है, तो उसे इस आधार पर छुट्टी नहीं मिल सकती.

मनोज झा ने इसे वनवे व्यवस्था बताते हुए जया बच्चन के मामले का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जया बच्चन के मामले में स्पष्ट किया था कि जिस समय उन्होंने लाभ का पद स्वीकार किया, उसी समय से उनकी सदस्यता समाप्त हो गई थी.

मनोझ झा बोले इसकी अनुमति नहीं

मनोझ झा ने तर्क दिया कि शिक्षकों को प्रोबेशन के दौरान छुट्टी लेने की अनुमति नहीं होगी और इसके लिए विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 68 में प्रावधान तय हैं.

झा ने आरोप लगाया कि चौधरी 17 अगस्त को AN कॉलेज में शामिल हुए और अगले ही दिन छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया. उन्होंने आगे दावा किया कि यह मामला 19 अगस्त को विश्वविद्यालय सिंडिकेट के सामने रखा गया और बाद में इसे राज्यपाल कार्यालय भेज दिया गया.

बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं अशोक चौधरी

अशोक चौधरी बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से आयोजित इंटरव्यू में उनका चयन राजनीति विज्ञान में सहायक प्रोफेसर के लिए हुआ था.

अशोक चौधरी बिहार के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं. वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. उनकी बेटी शांभवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी से समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं.