ट्रायाम्फ ने अपनी नई स्ट्रीट ट्रिपल 789 आरएस को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 14.39 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी ने अक्टबूर की शुरुआत में बोनेविल टी4, टाइगर 900 और टाइगर 1200 के अपडेटेड मॉडल्स के साथ इस बाइक से ग्लोबल पर्दा उठाया था. हालांकि, भारत में इसकी डिलीवरी फरवरी 2027 में वैश्विक डीलरशिप रोलआउट के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है.

ज्यादा पावरफुल नया इंजन

इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कंपनी ने पुराने 765cc इंजन की जगह अब बड़ा 798cc का ट्रिपल इंजन दिया है. यह नया इंजन 11,500 rpm पर 135 hp की पावर और 9,250 rpm पर 86 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. पिछले के मुकाबले यह 5 hp ज्यादा पावर और 6 Nm ज्यादा टॉर्क देता है.

नया चेसिस और कम वजन

में नया एल्युमीनियम पेरिमीटर फ्रेम और ट्विनसाइडेड स्विंगआर्म मिलता है, जो मोटो2 रेसिंग बाइक्स से इंस्पायर है. बेहतर हैंडलिंग के लिए इसके स्टीयरिंग एंगल को भी शार्प किया गया है. बड़ा इंजन और नया फ्रेम होने के बावजूद यह बाइक पहले से 5 किलोग्राम हल्की है और इसका कुल वजन अब 183 किलोग्राम रह गया है. हालांकि, 836mm की सीट हाइट और 15 लीटर का फ्यूल टैंक पहले जैसा ही है.

बेहतर राइडिंग के लिए आगे की तरफ फुलीएडजस्टेबल 41mm शोवा यूएसडी फोर्क्स और पीछे ओहलिन्स STX46 सस्पेंशन दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ब्रेम्बो कैलिपर्स के साथ ट्विन 310mm डिस्क और पीछे 220mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं. बाइक के 17इंच के पहियों पर पिरेली सुपरकोर्सा SP V3 टायर चढ़ाए गए हैं.

नया लुक और एडवांस फीचर्स

बाइक के फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव करते हुए पुराने ‘बगआई’ हेडलैंप्स को हटा दिया गया है. इसकी जगह अब सेंट्रल मेन बीम के साथ नए पेरिमीटर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसे एकदम नया चेहरा देते हैं.

फीचर्स के तौर पर इसमें 7इंच की TFT टचस्क्रीन दी गई है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करती है. बाइक में इको, रेन, रोड, स्पोर्ट, ट्रैक और दो कस्टम मोड्स समेत कुल सात राइडिंग मोड्स मिलते हैं. सेफ्टी और कंट्रोल के लिए इसमें कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, इंजनब्रेकिंग कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और 6स्पीड गियरबॉक्स के साथ बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड दिया गया है.

कीमत और मुकाबला

14.39 लाख रुपये की कीमत के साथ यह नया मॉडल पुराने 765 RS से 1.2 लाख रुपये महंगा है, लेकिन इसके बदले ग्राहकों को ज्यादा पावर, हल्का वजन और बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स मिलते हैं. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला 13.99 लाख रुपये वाली डुकाटी मॉन्स्टर वी2 और 12.79 लाख रुपये की कावासाकी Z1100 से रहेगा.