केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया आज को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है. हजारों लोगों ने पोस्ट और संदेशों के जरिए से उनके प्रति अपना स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं.

महानआर्यमन सिंधिया अपना जन्मदिन परिवार और करीबी मित्रों के साथ मना रहे हैं. बेहद शालीन व्यक्तित्व और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले महानआर्यमन ने सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई है.वे अपना ज्यादातर समय मध्य प्रदेश में क्रिकेट के विकास, युवाओं को अवसर देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगाते हैं.

दिव्यांग व्यक्ति को दी स्कूटी

हाल ही में दीपावली सप्ताह के दौरान उन्होंने शिवपुरी के एक दिव्यांग व्यक्ति को स्कूटी प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग किया. वहीं, ग्वालियर के उत्कृष्ट युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ई स्कूटर उपहार प्रदान किए. युवाओं और खेल प्रतिभाओं के बीच उनकी सक्रियता लगातार चर्चा में रहती है.

शिक्षा से लेकर खेल प्रशासन तक, महानआर्यम के बारे में 7 खास बातें

1. दून स्कूल से हुई स्कूली शिक्षा: महानआर्यमन सिंधिया की प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा देश के प्रतिष्ठित दून स्कूल, देहरादून से हुई है.

2. अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई: उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित Yale University से राजनीति विज्ञान में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है.

3. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई: उन्होंने London School of Economics से International Relations and Affairs की शिक्षा भी प्राप्त की है.

4. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में क्रिकेट को नई पहचान देने की पहल: मध्य प्रदेश में क्रिकेट की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से उन्होंने Madhya Pradesh Premier League की शुरुआत के लिए कई वर्षों तक प्रयास किए. वर्ष 2024 में शुरू हुई इस लीग ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया है. आज मध्य प्रदेश के 20 से अधिक खिलाड़ी IPL, WPL और भारतीय क्रिकेट के विभिन्न स्तरों तक पहुंच चुके हैं.

5. देश के सबसे युवा क्रिकेट प्रशासकों में शामिल: महानआर्यमन सिंधिया ने वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध जीता. उनके नेतृत्व में MPCA क्रिकेट प्रशासन को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में काम कर रहा है. एसोसिएशन के कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर भी उनकी विशेष रुचि है.

6. AI और नई तकनीक के क्षेत्र में भी सक्रिय: खेल प्रशासन के साथसाथ महानआर्यमन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. उनके नेतृत्व से जुड़ी Ethara AI नई तकनीकी संभावनाओं पर काम कर रही है. कंपनी ने अमेरिका की Amazon के साथ भी एक समझौता ज्ञापन किया है.

7. सादगी और आम लोगों के बीच सहज उपस्थिति: ग्वालियरचंबल क्षेत्र में महानआर्यमन की एक अलग पहचान उनकी सहजता और आम लोगों के बीच पहुंच को लेकर है. वे कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के किसानों के बीच मंडियों में पहुंच जाते हैं और उनसे सीधे संवाद करते हैं. युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और आम नागरिकों के साथ उनका यह जुड़ाव उन्हें एक अलग पहचान देता है.

जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

महानआर्यमन सिंधिया का अब तक का सफर शिक्षा, खेल प्रशासन, तकनीक और सामाजिक सहभागिता के अलगअलग क्षेत्रों में उनकी सक्रियता को दर्शाता है. मध्य प्रदेश में क्रिकेट को मजबूत बनाने और नई पीढ़ी को अवसर देने की उनकी कोशिशों के बीच आज उनका जन्मदिन सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है. समर्थकों, खिलाड़ियों और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें जन्मदिन की लगातार बधाइयां मिल रही हैं.