अगर आप दिल्ली, नोएडा, मुंबई या पुणे की नाइटलाइफ के शौकीन हैं, तो आपने एक नया ट्रेंड जरूर देखा होगा. लग्जरी बार के बाहर न चमचमाता बोर्ड होता है, न कोई बड़ा दरवाजा. कहीं पुरानी किताबों की दुकान के पीछे से रास्ता मिलता है तो कहीं पुराने टेलीफोन बूथ में सीक्रेट कोड डायल करने के बाद एंट्री होती है. दरवाजा खुलते ही सामने होती है डिम लाइटिंग, लाइव जैज म्यूजिक और प्रीमियम कॉकटेल की एक अलग दुनिया.

ये है ‘स्पीकईजी’ बार का न्यू स्टाइल, जो भारत के मेट्रो शहरों की नाइटलाइफ में तेजी से जगह बना रहा है. स्पीकईजी ऐसे बार होते हैं, जो बाहर से नॉर्मल कैफे, लॉन्ड्री या बुक शॉप जैसे दिखते हैं, लेकिन भीतर होता है एक बार. कहीं सीक्रेट दरवाजा होता हैं, कहीं पासवर्ड लगता हैं तो कई स्पेशल नॉक से एंट्री मिलती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ‘स्पीकईजी’ का मतलब है धीमे और सावधानी से बात करना.
अमेरिका की शराबबंदी से निकला था ट्रेंड
दरअसल, अमेरिका में ‘स्पीकईजी’ उन गुप्त ठिकानों के लिए था जहां गैरकानूनी ढंग से शराब बेची जाती थी और कस्टमर्स को धीमी आवाज में बात करने की हिदायत दी जाती थी. लेकिन, अब ये कॉन्सेप्ट एक्सक्लूसिविटी और लग्जरी एक्सपीरियंस का सिंबल बन गया है. ऑक्सफोर्ड की किताब ‘द ऑक्सफोर्ड कंपैनियन टू स्पिरिट्स एंड कॉकटेल्स’ के हिसाब से, अमेरिका में स्पीकईजी शब्द का इस्तेमाल 1880 के दशक से होने लगा था.
सीक्रेट ठिकानों में लगने लगा था पासवर्ड
1920 से 1933 के बीच अमेरिका में शराब प्रोडक्शन, सेल और ट्रांसपोर्ट रोक लगी तो ऐसे सीक्रेट ठिकाने तेजी से बढ़े. न्यूयॉर्क और शिकागो जैसे सिटीज में रेस्तरां, दुकानों और बेसमेंट में शराब सर्व होनें लगी तब कई जगहों पर पासवर्ड, पहचान या खास दस्तक से एट्री होती थी. 1933 में शराबबंदी खत्म होने के बावजूद इन बारों का रहस्य और रोमांच ग्लोबली पॉपुलर हो गया.
दिल्ली से मुंबई तक छिपे बार का क्रेज
भारत में दिल्लीएनसीआर इस ट्रेंड का सेंटर है. वसंत विहार का PCO Bar अपने पुराने टेलीफोन बूथ और पासवर्ड से एंट्री के लिए जाना जाता है. इसे भारत के शुरुआती फेमस स्पीकईजी बारों में गिना जाता है. ग्रेटर कैलाश2 का PodSpeakeasy कॉफी और चॉकलेट रोस्टरी के पीछे बना 17 सीटों वाला बार है.
गुरुग्राम सेक्टर15 में Cocktails and Dreams Speakeasy भी बेसमेंट में बने अपने खास माहौल के लिए जाना जाता है. मुंबई में वर्ली विलेज स्थित Slink & Bardot और लोअर परेल का PCO भी इस तरह के बार कल्चर का उदाहरण हैं. जहां एट्रेक्शन सिर्फ ड्रिंक्स नहीं, वहां पहुंचने का यूनीक एक्सपीरियंस भी है.
दिल्ली की नाइटलाइफ में पहले भी मिस्ट्री का क्रेज
स्पीकईजी का मौजूदा ट्रेंड भले ही नया हो, लेकिन दिल्ली में चुनिंदा और छिपी हुई इंटरटेनमेंट की जगहों का क्रेज दशकों पुराना है. वरिष्ठ पत्रकार और ‘दिल्ली का पहला प्यार: कनॉट प्लेस’ के लेखक विवेक शुक्ला 1970 के दशक का कनॉट प्लेस याद करते हैं जहां रीगल सिनेमा के पास ‘द सेलर’ नाम का एक पब था, वहां घुमावदार सीढ़ियों से नीचे जाना पड़ता था और एंट्री सिर्फ कपल्स की थी.
विवेक शुक्ला कहते हैं, ‘उस दौर में युवाओं के बीच इस जगह को लेकर काफी उत्सुकता रहती थी. हम तब नौजवान थे, हमें भी बड़ा क्रेज रहता था कि पता करें कि वहां क्या होता है. उस पब की काफी चर्चा होती थी.’
विवेक शुक्ला कनॉट प्लेस के ‘लूडो’ बार का भी जिक्र करते हैं, जहां कैबरे डांस होता था और टिकट करीब 50 रुपये की थी. इसी तरह मिंटो ब्रिज के पास ‘ब्लू स्टार’ नाम का रेस्टोरेंटबार था, जहां शनिवार और न्यू ईयर ईव पर काफी भीड़ जुटती थी. वहां व्यवस्था संभालने के लिए बाउंसर भी तैनात रहते थे. शुक्ला बताते हैं कि 1982 के एशियन गेम्स के बाद दिल्ली बहुत बदल गई.
आखिर क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?
आज का यूथ ट्रेडिशनल पब और डिस्कोथेक की बजाय स्पीकईजी बार में डिफरेंट एक्सपीरियस तलाश रहे हैं. जहां लाउड म्यूजिक और क्राउड नहीं लिमिटेड सीटें, प्राइवेट एम्बियंस, थीम बेस्ड एस्थेटिक डेकोर और खास कॉकटेल मेन्यू मेन एट्रेक्शन हैं. सोशल मीडिया ने भी ट्रेंड इनकरेज किया है. हिडन डोर्स, सीक्रेट पासवर्ड और यूनीक इंटीरियर लोगों के लिए शेयर करने लायक एक्सपीरियंस हैं.
स्पीकईजी बार मार्केट का हो रहा ग्रोथ
ग्रोथ मार्केट की रिपोर्ट कहती है दुनिया भर में स्पीकईजी बार का बाजार 2025 में करीब 5.45 अरब डॉलर का था. इसके 2034 तक 9.21 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है. एशिया पैसिफिक इस फील्ड में सबसे तेजी से बढ़ने वाला मार्केट है.
मतलब ये कि स्पीकईजी केवल नाइटलाइफ का नया फैशन नहीं, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक्सपीरियंस बेस्ड बिजनेस का ग्रोइंग मॉडल भी है. दिल्ली में कभी जिन जगहों को लेकर यंग जनरेशन में में उत्सुकता रहती थी, वही मिस्ट्री और एक्सक्लूसिविटी नए अंदाज में बिजनेस का हिस्सा बन रहे हैं.



