Featured Image

दिल्ली के निहाल विहार में एक्स्ट्रा छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में ठेले वाले ने संदीप नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी.  इस घटना से आस पास के इलाके में डर का माहौल है. पुलिस ने आरोपी चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरा मामला.

मामूली विवाद को लेकर हुई बहस

दिल्ली के निहाल विहार में संदीप नाम के युवक की रविवार को ज्वालापुरी नाला के पास एक ‘छोले-भटूरे’ बेचने वाले से बहस हो गई. इस दौरान एक्स्ट्रा छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय ड्राइवर संदीप पर दुकानदार ने चाकू से कई वार किए. इलाज के दौरान मंगलवार को पीड़ित युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले आरोपी चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और संदीप की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार को ज्वालापुरी नाले के पास हुई थी. यहां संदीप की एक्स्ट्रा छोले देने को लेकर ठेले वाले से बहस हो गई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान उस पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया. घायल संदीप को 25 अक्टूबर की रात संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसकी हालत को देखते हुए उसे पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, उसकी मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट में उसके पेट के बाईं ओर चाकू के तीन घाव, बाएं हाथ पर तीन घाव और कलाई पर एक और घाव दर्ज किया गया है.

आरोपी पर मर्डर की धाराएं लगाई गईं

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जांच के दौरान, फूड वेंडर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया और बाद में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि उसकी मौत के बाद, केस में BNS सेक्शन 103(1) (मर्डर) जोड़ा गया.