Indian Railways Mobile Charging Rules: ट्रेन में सफर करने वालों के एक जरूरी खबर सामने आई है. ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अब रात के समय अपना मोबाइल चार्ज नहीं कर सकेंगे.चूंकि, रात को 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रहेंगे. रेलवे बोर्ड की तरफ से सभी जोनल रेलवे को ट्रेन के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक फोन चार्जिंग पॉइंट को अनिवार्य रूप से बंद रखने का निर्देश जारी किया किया है.

रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इस दौरान किसी भी तरह की खास छूट न दी जाए. रेलवे की ओर से ये कदम यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है. दरअसल, 25 अक्टूबर को ट्रेन में सफर के दौरान चार्जिंग के समय एक यात्री का पावर बैंक फट गया था. उस समय ट्रेन के कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए गए थे. घटना दक्षिण पूर्व रेलवे की है. ट्रेन मुबंई मेल थी.

पहले भी रेलवे उठता रहा है सुरक्षात्मक कदम

ट्रेन मुबई से हावड़ा जा रही थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जब ट्रेन ओडिशा के बंडामुंडा के पास से गुजर रही थी, तब ये घटना हुई. इसी घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात के निर्धारित समय में कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया है. पहले भी रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चार्जिंग और आग लगने की आशंकाओं के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाते रहे हैं.

चार्जिंग उपकरणों में खराबी, बैटरी का गर्म होना या बिजली से संबंधित गड़बड़ी यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है. रेलवे बोर्ड ने अपने कर्माचारियों को निर्धारित समय पर ट्रेनों के कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट को बंद करने को कहा है. ऑनबोर्ड स्टाफ को इस व्यवस्था के बारे मे साफ निर्देश देने को कहा गया है. साथ ही जरूरी प्रशीक्षण और परामर्श देने पर भी जोर दिया गया है.

कर्मचारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी

इसके अलावा अधिरिकारियों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वो ट्रेनों के कोचों में औचक निरीक्षण करें. अधिरिकारियों और पर्यवेक्षकों ये निर्देश इसलिए दिया गया है, ताकि यह पता लगाया सके कि संबंधित ट्रेन में आदेश का पालन किया जा रहा है या नहीं. इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है.