
Barabanki Crime News: बाराबंकी l उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से करवाचौथ के पावन त्यौहार से ठीक पहले रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक हैरान मामला सामने आया है. पांच बच्चों की मां और तीन बच्चो के बाप को एक दूसरे के साथ प्यार हो गए. हैरानी की बात यह है कि दोनों अपने-अपने परिवारों को पीछे छोड़कर एक साथ फरार हो गए.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला बाराबंकी के नवाबगंज तहसील के कोतवाली नगर और जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा है. तीन बच्चों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के जीतनगर के रहने वाले अंकित गुप्ता (35 साल) और पांच बच्चों की मां जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली नीलम कुमारी के रूप में हुई है.
नीलम के पांच और अंकित के तीन बच्चे हैं
जानकारी के मुताबिक़, अंकित गुप्ता सेल्समैन का काम करता है. वह बाइक से दुकानों पर सामान पहुँचता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसकी शादी 15 साल पहले अनीता देवी (33 साल) से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. सबसे बड़ा बेटा 12 साल का है, जबकि सबसे छोटा बेटा महज एक साल का है.
ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
दूसरी तरफ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली नीलम कुमारी की शादी अनिल कुमार (33 साल) से हुई थी. नीलम घर पर किराने की दुकान चलाती हैं. जबकि एक फैक्ट्री में काम करता है. दोनों के पांच बच्चे हैं. सबसे छोटा बेटा 3 साल का है. अंकित गुप्ता नीलम की दुकान में भी सामान देने का काम करता था. इसी दौरान दोनों की मुलाकर हुई और दोनों में धीरे धीरे दोस्ती हो गयी और दोस्ती प्यार में बदल गयी. दोनों के घर के बीच करीब 2 किलोमीटर की दूरी है.
घर से बहाना बनाकर फरार
8 अक्टूबर को नीलम बैंक में केवाईसी अपडेट कराने की बात कहकर घर से निकली थीं दुसरी तरफ अंकित पथरी की इलाज की बातकर कहकर घर से निकला था. इसके बाद दोनों ग़ायब हो गए. दोनों का कुछ पता ही नहीं चला. दोनों का मोबाइल फोन भी बंद है. बताया जा रहा है अंकित घर से 95 हजार रुपये नकद और जेवर भी लेकर गए हैं.
दोनों के जाने के बाद दोनों के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. दोनों के बच्चे रो रोकर वापस आने की गुहार लगा रहे हैं. परिवार वाले कई दिनों से रिश्तेदारों में फोन करके उन्हें खोज रहे हैं. फिलहाल परिवार वालों ने थाने में आवेदन देकर ढूंढने की गुहार लगाई है.



