पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. वहीं राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू का बयान सामने आया है. उन्होंने सूबे की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि AAP सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा होने से बहुत पहले ही अपना जनादेश खो दिया. इसके साथ ही उन्होंने 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित पंजाब दौरे का स्वागत किया और नशा मुक्त राज्य की वकालत ली.

राज्य में नशीले पदार्थों के सेवन की समस्या के खिलाफ चल रही लड़ाई का जिक्र करते हुए, बिट्टू ने कहा कि पंजाब को अपनी युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व की जरूरत है.

‘पंजाब को मजबूत नेतृत्व और पक्के इरादे की जरूरत’

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित पंजाब दौरे का स्वागत किया और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा ’20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब स्वागत करता है. ऐसे समय में जब पंजाब ड्रग्स की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, हमें अपने युवाओं और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और पक्के इरादे की जरूरत है’.

Punjab welcomes Honble Union Home Minister Shri @AmitShah Ji on his visit to Punjab on 20th October.

At a time when Punjab is battling the grave menace of drugs, we need decisive action, strong leadership and a firm resolve to secure our youth and our future.
The AAP Govt in punjab has lost his mandate much before his completion of term.
I appeal to every Punjabi to support @AmitShah Ji and have faith in our collective mission to make Punjab drugfree, once and for all.

Let us unite to save Punjabs youth and reclaim Punjabs future! अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले बिट्टू का AAP पर वार, बोले- सरकार ने खोया जनादेश​

— Ravneet Singh Bittu October 18, 2026

‘AAP ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जनादेश खो दिया’

रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे लिखा ‘पंजाब में AAP सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा होने से बहुत पहले ही अपना जनादेश खो दिया है’. राज्य के लोगों से केंद्र की नशाविरोधी पहल का समर्थन करने का आग्रह करते हुए, बिट्टू ने नागरिकों से अपील की कि वो गृह मंत्री के नेतृत्व में एकजुट हों ताकि नशीले पदार्थों की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके.

अमित शाह का समर्थन करने की अपील

उन्होंने कहा ‘मैं हर पंजाबी से अपील करता हूं कि वो अमित शाह का समर्थन करें और पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के हमारे साझा मिशन पर भरोसा रखें.आइए पंजाब के युवाओं को बचाने और पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एकजुट हों’.

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला

इससे पहले शुक्रवार को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा में नशाविरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या और दिरबा में हुई आत्महत्या की घटनाओं के बाद, नागरिकों की सुरक्षा करने की भगवंत मान सरकार की क्षमता पर सवाल उठाए. शाह ने घोषणा की कि गृह मंत्रालय इन दोनों घटनाओं के संबंध में पंजाब सरकार से औपचारिक रिपोर्ट मांगेगा.

गृह मंत्रालय ने दोनों घटनाओं पर मांगी रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गृह मंत्री ने कहा ‘पंजाब आज नशीले पदार्थों, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के बढ़ते खतरों से जूझ रहा है. भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? दिरबा में एक पिता का दबाव में आकर जहर खा लेना, और मानसा में परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या जिन्होंने नशीले पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाई थी ने पंजाब की कानूनव्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परविंदर के पिता ने AAP सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गृह मंत्रालय इन दोनों घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब भी मांगेगा’.

‘नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार बेरोकटोक बढ़ रहा’

राज्य के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार बेरोकटोक बढ़ रहा है, जिससे जो लोग ड्रग माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं वो असुरक्षित हो जाते हैं और उन्हें राज्य की ओर से कोई सुरक्षा नहीं मिलती. शाह ने कहा ‘भगवंत मान जी पंजाब की जनता को वादे नहीं, बल्कि जवाब चाहिए. घोषणाएं नहीं, बल्कि नतीजे चाहिए. ड्रग नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहिए’. उन्होंने कहा कि अपराधियों को मिल रहे किसी भी राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने का संकल्प

पंजाब के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, शाह ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह राज्य को नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करेगी. शाह ने कहा ‘ मैं पंजाब की जनता के सामने अपना संकल्प दोहराता हूंकि पंजाब में हमारी सरकार बनने पर, हम राज्य को नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे. हमारा लक्ष्य स्पष्ट है नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रहार करना, युवाओं के भविष्य की रक्षा करना, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और कानून का ऐसा शासन स्थापित करना, जिसमें किसी भी नागरिक को डर के साये में न जीना पड़े’.