हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास जम्मू कश्मीर जा रही एक निजी बस पर पथराव की घटना सामने आई है. इस हमले में एक बुजुर्ग यात्री जख्मी हो गया. इस घटना पर जम्मूकश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा.

सीएम मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि उनके कार्यालय ने जम्मूकश्मीर जा रही एक स्लीपर बस पर कुरुक्षेत्र के पास पथराव की घटना को लेकर हरियाणा सरकार से बात की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून के मुताबिक त्वरित और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
‘सरकार प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है’
सोशल मीडिया पर उमर अब्दुल्ला ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘जम्मूकश्मीर सरकार प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है और स्थिति पर करीबी नजर रख रही है’. जम्मूकश्मीर में पंजीकृत एक स्लीपर बस पर कुरुक्षेत्र के पास पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया’.
This unfortunate incident should never have taken place. I hope the Haryana government lead by @NayabSainiBJP ji & @police_haryana catch the culprits & take action to ensure these things dont happen again.
— Omar Abdullah October 18, 2026
जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सीएम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होनी चाहिए थी. मुझे उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करेगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों’. उन्होंने कहा कि जम्मूकश्मीर सरकार प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है.
इमरान नबी डार ने घटना को नफरत से प्रेरित बताया.
वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने इस घटना को नफरत से प्रेरित अपराध बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘दिल्ली से श्रीनगर जा रही कश्मीर की एक बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पत्थर और ईंटें फेंकी गईं. यह कथित तौर पर नफरत से प्रेरित हमला था, जिसमें कश्मीर का एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया. बस में सवार परिवार इस घटना से बुरी तरह डर गए और खुद को असहाय महसूस करने लगे’.उन्होंने इसे निर्दोष लोगों पर जानलेवा हमला करार दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता
इसके अलावा अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने इस घटना पर चिंता जताई. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा ‘हरियाणा में कश्मीर जा रही एक बस पर हुए हमले के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. इस घटना में एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया और बाकी यात्री सदमे में हैं. जम्मूकश्मीर में रजिस्टर्ड वाहनों को मिल रही धमकियों की खबरों से लोगों में चिंता है. जिम्मेदार अधिकारियों को कश्मीरी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए’.
Disturbed to learn about the attack on a Kashmir bound bus in Haryana, leaving an elderly passenger injured and others traumatised. Reports of threats against J&Kregistered vehicles are causing concern among people. Those in authority must ensure the safety of Kashmiri travellers and take swift and strict legal action against those responsible.
— Mirwaiz Umar Farooq October 18, 2026
कुरुक्षेत्र के पास बस पर किया पथराव
इधर एक शख्स ने सोशल मीडिया परने लग्जरी स्लीपर बस को पहुंचे नुकसान का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा ‘दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक लग्जरी स्लीपर बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पथराव किया गया. वीडियो में स्टार वर्ल्ड वेंचर्स की बस को काफी नुकसान पहुंचा दिखाई दे रहा है. बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं, पीछे की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई हैं और नंबर प्लेट मुड़ गई है’.
कार सवार युवकों ने बस पर ईंटें और पत्थर फेंके
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई. दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस नीलोखेड़ी के बुटाना थाना क्षेत्र में स्थित ‘डिवाइन स्टार ढाबा’ पर रुकी थी. इसी दौरान पार्किंग एरिया में बस के एक यात्री और कार में सवार दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद कार सवार युवकों ने बस पर ईंटें और पत्थर फेंके. जिससे बस की खिड़कियां टूट गईं. इसी दौरान कांच के टुकड़े लगने से एक बुजुर्ग यात्री को चोटें आई. बताया जा रहा है कि साइड देने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी.
बुटाना के SHO, विपिन कुमार और जांच अधिकारी ने बताया कि यह घटना पार्किंग विवाद की वजह से हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस में सवार व्यक्ति और कार में सवार लोगों ने शराब पी हुई थी. पुलिस ने कहा कि आपसी मौखिक झड़प हुई थी. इसके बाद कार सवार युवकों ने पास में पड़े पत्थरों और ईंटों से बस पर हमला किया. जिसमें शीशा टूटने से एक यात्री को मामूली चोट आई.



